CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा;ओरछा को 332 करोड़ की सौगात, हेलिकॉप्टर से जुड़ेगी टूरिस्ट डेस्टिनेशन

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा;ओरछा को 332 करोड़ की सौगात, हेलिकॉप्टर से जुड़ेगी टूरिस्ट डेस्टिनेशन

भोपाल/खबर डिजिटल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 15 अक्टूबर को ओरछा में श्रीराम राजा लोक के द्वितीय चरण का शिलान्यास और विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने ओरछा में श्रीराम राजा लोक के मॉडल और प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। इस मौके पर मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन बोर्ड ने डालमिया भारत कंपनी को लेटर ऑफ अवॉर्ड प्रदान किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कई घोषणाएं भी की। अब धार्मिक पर्यटन स्थल ओरछा को पर्यटन बोर्ड की हेलिकॉप्टर योजना से जोड़ा जाएगा। दूसरी ओर, निवाड़ी जिले में 3500 करोड़ के स्टील प्लांट का लोकार्पण भी होगा।

शिवराज के घर पहुंचे जीतू पटवारी, कंधे पर लादे थे अनाज की बोरी - Khabar Digital

कार्यक्रम में डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज ओरछा में 500 वर्ष पुराना श्रीराजा राम का वैभव एक बार फिर जीवंत हो रहा है। यहां प्रभु श्रीराम के महल के दर्शन का आनंद अलग ही है। राज्य सरकार ओरछा को धार्मिक पर्यटन में अग्रणी बनाने के लिए हर संभव विकास कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनकर तैयार हुआ है। बेतवा नदी के किनारे स्थित प्रभु श्रीराम का ओरछा धाम भी जगमगा रहा है।

भगवान के लीला स्थल बन रहे तीर्थ
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने ओरछा धाम, चित्रकूट धाम सहित श्रीराम वन गमन पथ विकसित करने के लिए 2200 करोड़ रुपये की योजना का शुभारंभ किया है। इसके साथ ही उज्जैन, जानापाव जैसे भगवान श्रीकृष्ण के लीला स्थलों को भी तीर्थ के रूप में विकसित किया जा रहा है। भगवान राम और कृष्ण ने भारत के चारों कोनों में यात्राएं कीं हैं। आज ओरछा को 332 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात मिली है। इसमें श्रीराम राजा लोक का 132 करोड़ की लागत से बनने वाला द्वितीय चरण का भूमिपूजन भी शामिल है।

72 साल की बुजुर्ग ने दी बेटे को किडनी, 3 साल से चल रहा था बीमार - Khabar Digital

जनता के कल्याण के लिए सबकुछ
सीएम डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार लाड़ली बहनों को राशि भेजकर उन्हें सशक्त बना रही है। किसानों के खाते में पैसे डाले जा रहे हैं। बच्चों की स्कूल फीस, किताबें, ड्रेस और लैपटॉप दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में बुंदेलखंड को केन-बेतवा लिंक नदी जोड़ो परियोजना का लाभ भी मिलेगा। यहां से पलायन की समस्या अब दूर हो रही है। निवाड़ी जिले में कुछ महीने बाद 3500 करोड़ के स्टील प्लांट का लोकार्पण किया जाएगा।

सीएम ने की ये महत्वपूर्ण घोषणाएं
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि नेगुआ में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उन्नयन होगा। निवाड़ी में नई सड़क बनेगी। निवाड़ी को नगर पालिका का दर्जा देने के लिए सर्वे भी कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि धार्मिक पर्यटन स्थल ओरछा को पर्यटन बोर्ड की हेलीकॉप्ट योजना से जोड़ा जाएगा।

इंदौर के मुक्तिधामों को मिलेगा नया स्वरुप, झोनल अधिकारियों से मांगी जानकारी - Khabar Digital

https://www.youtube.com/watch?v=-9DrM1HX0TM
शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 4 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 5 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 5 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 6 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 6 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 6 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस