तेज़ रफ्तार पर ट्रैफिक पुलिस का बड़ा प्रहार! कटनी में दो लग्जरी SUV पर गिरी चालान की गाज

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

तेज़ रफ्तार पर ट्रैफिक पुलिस का बड़ा प्रहार! कटनी में दो लग्जरी SUV पर गिरी चालान की गाज

खबर डिजिटल न्यूज़ कटनी-- सड़क पर रफ्तार का जुनून अब भारी पड़ने लगा है। कटनी यातायात पुलिस ने ओवर स्पीड वाहनों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए तेज रफ्तार से दौड़ रही दो लग्जरी एसयूवी को पकड़कर चालानी कार्रवाई की है। पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि अब सड़क पर नियम तोड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य तथा उप पुलिस अधीक्षक रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह ठाकुर के नेतृत्व में यह विशेष अभियान चलाया गया।आधुनिक स्पीड मॉनिटरिंग उपकरणों से की गई निगरानी के दौरान निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में दौड़ रही फॉर्च्यूनर एसयूवी (MP07 CJ 6655) और MP21 CB 3024 को चिन्हित कर मोटर वाहन अधिनियम 1988 के तहत तत्काल चालानी कार्रवाई की गई।यातायात पुलिस ने कहा कि ओवर स्पीड केवल नियमों का उल्लंघन नहीं, बल्कि सड़क पर चल रहे हर व्यक्ति की जान के साथ खिलवाड़ है। तेज रफ्तार के कारण चालक का वाहन पर नियंत्रण कम हो जाता है, ब्रेक लगाने और खतरे से बचने का समय घट जाता है, जिससे गंभीर सड़क दुर्घटनाओं की आशंका कई गुना बढ़ जाती है।थाना प्रभारी अनूप सिंह ठाकुर ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल चालान काटना नहीं, बल्कि लोगों में सुरक्षित और जिम्मेदार ड्राइविंग की आदत विकसित करना है। सड़क सुरक्षा में नागरिकों की सहभागिता सबसे महत्वपूर्ण है।यातायात पुलिस की अपीलनिर्धारित गति सीमा का हमेशा पालन करें।वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें।सीट बेल्ट और हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।यातायात संकेतों और नियमों का पालन कर स्वयं और दूसरों का जीवन सुरक्षित रखें।कटनी यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ऐसे विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे और नियम तोड़ने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।संदेश"रफ्तार का रोमांच कुछ पल का होता है, लेकिन एक हादसा पूरी जिंदगी बदल सकता है।""धीमी गति अपनाइए, सुरक्षित घर लौटिए।

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट मो. 9131308097

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी