ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार के आरोप, तीन बार निरस्त हुई बाजार नीलामी

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार के आरोप, तीन बार निरस्त हुई बाजार नीलामी

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी /रीठी --कटनी जिले की रीठी जनपद पंचायत अंतर्गत एक ग्राम पंचायत में इन दिनों भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप सामने आ रहे हैं। मामला उजागर होने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी से स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।जानकारी के अनुसार, पंचायत में सरपंच एवं पदस्थ रोजगार सहायक पर मनमानी करने के आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों द्वारा नियमों को दरकिनार कर नीलामी प्रक्रिया को प्रभावित किया जा रहा है। स्थिति यह है कि मार्च माह समाप्त होने के बाद भी साप्ताहिक बाजार की नीलामी प्रक्रिया तीन बार निरस्त हो चुकी है।नीलामी नहीं होने के बावजूद बाजार की वसूली कथित तौर पर कुछ बाहरी व्यक्तियों द्वारा की जा रही है, जिनका पंचायत से कोई आधिकारिक संबंध नहीं बताया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि वसूली का कोई रिकॉर्ड भी नहीं रखा जा रहा है। रविवार को साप्ताहिक बाजार में ऐसे लोगों को वसूली करते देखा गया, जो न तो पंचायत के प्रतिनिधि हैं और न ही कर्मचारी।स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया है कि पूर्व में एक बाहरी ठेकेदार को बाजार की नीलामी दी गई थी, लेकिन उसने अब तक पंचायत में नीलामी राशि जमा नहीं कराई, जिससे पंचायत को आर्थिक नुकसान हुआ है। इसके बावजूद संबंधित ठेकेदार पर कार्रवाई नहीं की जा रही है।ग्रामीणों का कहना है कि उक्त ठेकेदार, सरपंच और रोजगार सहायक का करीबी है, जिसके चलते नीलामी प्रक्रिया को जानबूझकर लंबित रखा जा रहा है।इस पूरे मामले को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने मांग की है कि बाजार नीलामी प्रक्रिया में केवल स्थानीय निवासियों को ही भाग लेने का अवसर दिया जाए और बाहरी व्यक्तियों को बाहर रखा जाए, ताकि पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके।अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और पंचायत में पारदर्शिता कैसे स्थापित की जाती है।

कटनी से खबर डिजिटल के लिए सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 5 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 6 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 6 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 7 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 7 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 7 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार के आरोप, तीन बार निरस्त हुई बाजार नीलामी | Khabar Digital | Khabar Digital