Panchayat Elections: आज जारी होगी पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची, मतदाताओं को मिलेगा 9 अंकों का वोटर नंबर

S
Shiv Sharan

0 बार पढ़ा गया

Panchayat Elections: आज जारी होगी पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची, मतदाताओं को मिलेगा 9 अंकों का वोटर नंबर

डेस्क।  उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच राज्य निर्वाचन आयोग बुधवार को अंतिम मतदाता सूची जारी करने जा रहा है। मतदाता पुनरीक्षण अभियान की सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है। इसके साथ ही पंचायत चुनाव की अधिसूचना और चुनाव कार्यक्रम को लेकर भी गतिविधियां तेज होने की उम्मीद है।

दावे-आपत्तियों के बाद सूची को मिला अंतिम रूप

राज्य निर्वाचन आयोग ने 18 दिसंबर 2025 को पंचायत चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की थी। इसके बाद मतदाताओं से दावे और आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं। लाखों आवेदनों की जांच, सुनवाई और निस्तारण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब अंतिम मतदाता सूची जारी की जा रही है।

मतदाता सूची में हुई लाखों नामों की बढ़ोतरी

अंतिम सूची के अनुसार करीब 1.81 करोड़ नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए थे, जबकि 1.41 करोड़ नाम कई कारणों से हटाए गए। इस प्रक्रिया के बाद पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में करीब 40.19 लाख मतदाताओं की जोड़े गए हैं।

इस बार मिलेगा नया 9 अंकों का वोटर नंबर

पंचायत चुनाव में इस बार मतदाताओं को नया नौ अंकों का स्टेट वोटर नंबर दिया जाएगा। आयोग का मानना है कि इससे मतदाताओं की पहचान, रिकॉर्ड प्रबंधन और चुनावी प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाने में मदद मिलेगी।

5 बार बढ़ानी पड़ी थी तारीख

दावे और आपत्तियों की बड़ी संख्या के कारण निर्वाचन आयोग को अंतिम मतदाता सूची जारी करने की तारीख कई बार बढ़ानी पड़ी। अधिकारियों के अनुसार सभी मामलों का निष्पक्ष निपटारा सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत जांच की गई। अब सभी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं और सूची के प्रकाशन में कोई देरी नहीं होगी।

चुनाव कार्यक्रम पर जल्द हो सकता है फैसला

अंतिम मतदाता सूची जारी होने के बाद पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी करने की दिशा में प्रक्रिया तेज होने की संभावना है। राजनीतिक दलों और संभावित उम्मीदवारों की नजर अब निर्वाचन आयोग के अगले फैसले पर टिकी हुई है। माना जा रहा है कि मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद चुनाव कार्यक्रम को लेकर जल्द महत्वपूर्ण घोषणा हो सकती है।

ये खबर भी पढ़ें..

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/rewa-suicide-case-husband-wife-death-madhya-pradesh-news/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 5 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 5 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 6 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 6 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 6 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 7 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

Panchayat Elections: आज जारी होगी पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची, मतदाताओं को मिलेगा 9 अंकों का वोटर नंबर | Khabar Digital | Khabar Digital