Exclusive: पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किया 'आई लव मुहम्मद' का समर्थन, बोले - 'छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं'

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

Exclusive: पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किया 'आई लव मुहम्मद' का समर्थन, बोले - 'छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं'

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ दिवाली का त्यौहार नजदीक है, ऐसे में एक बार फिर पटाखे जलाने से वातावरण को नुकसान की चर्चा होने लगी है। इसी बीच छतरपुर के बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बयान सामने आया, उन्होंने कहा कि 'पटाखों पर ज्ञान न पेलें, हम बकरीद-ताजिए पर ज्ञान नहीं देते, पटाखे फोड़ेंगे, यह हमारी परंपरा है और हम इसे निभाएंगे।

बॉलीवुड स्टार्स की अपील पर बोले
शनिवार को धीरेंद्र शास्त्री मुंबई में सिद्धि विनायक गणेश मंदिर दर्शन करने पहुंचे थे। यहां मीडिया से बात करते हुए किसी ने उनसे दिवाली पर पटाखों से प्रदूषण होने और बॉलीवुड अभिनेताओं द्वारा पटाखे न फोड़ने की अपील को लेकर सवाल किया। इसी को लेकर धीरेंद्र शास्त्री ने ज्ञान न देने की बात कही और पटाखे जलाने को अपनी परंपरा का हिस्सा करार दिया।

https://www.youtube.com/watch?v=62MU1kTZI58

हिंदू त्यौहारों पर मुद्दा बनाने पर भड़के
पं. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि प्रदूषण एक गंभीर विषय है, लेकिन यह मुद्दा केवल हिंदू त्योहारों के समय ही क्यों उठाया जाता है। उन्होंने अभिनेताओं से सभी धर्मों के पर्वों को समान दृष्टि से देखने और ज्ञान न देने की अपील की और कहा कि त्यौहारों का मकसद खुशी, शांति और आपसी भाईचारे को बढ़ाना होना चाहिए। धर्म चाहे कोई भी हो, सभी को एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए।

'आई लव मुहम्मद' का किया समर्थन
पं. धीरेंद्र शास्त्री ने 'आई लव मुहम्मद' को लेकर मचे बवाल को लेकर कहा कि अगर कोई 'आई लव मुहम्मद' बोलता है तो वह गलत नहीं है। वैसे ही अगर कोई 'आई लव महादेव' कहता है तो वह भी बुरा नहीं है। हर किसी को अपने धर्म से प्रेम करने का अधिकार है और इसका सम्मान होना चाहिए, लेकिन सिर तन से जुदा जैसे नारे और विचार न तो हिंदू समाज सहन करेगा और न ही भारत का कानून। अगर कोई छेड़ेगा तो छोड़ा नहीं जाएगा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 5 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 6 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 6 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 6 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 6 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 7 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस