खबर डिजिटल न्यूज़ रिपोर्टर /कटनी-- पांच सूत्रीय मांगों को लेकर 3 अगस्त से अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल पर बैठे मध्यप्रदेश पटवारी संघ के कर्मचारियों ने आखिरकार आंदोलन समाप्त कर दिया। प्रांतीय कार्यकारिणी एवं संघर्ष समिति की प्रमुख सचिव राजस्व तथा राजस्व मंत्री कर्ण सिंह वर्मा के साथ हुई सौहार्दपूर्ण चर्चा और मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव की ओर से मिले आश्वासन के बाद 7 अगस्त को दोपहर पूर्व हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया गया।हड़ताल समाप्त होते ही कटनी जिले के सभी पटवारी अपने काम पर वापस लौट आए। इससे राजस्व विभाग से जुड़े कामकाज को फिर से गति मिलने की उम्मीद है और किसानों एवं आमजन को भी राहत मिली है।पटवारी संघ के अनुसार, अपनी मांगों को लेकर संगठन द्वारा चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जा रहा था। इसी क्रम में 3 अगस्त से जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर थे। सरकार के साथ हुई बातचीत में मांगों के निराकरण को लेकर मिले आश्वासन के बाद संगठन ने फिलहाल आंदोलन समाप्त करने का फैसला किया।सहयोग के लिए जताया आभारमध्यप्रदेश पटवारी संघ जिला कटनी के जिलाध्यक्ष दादूराम पटेल ने मुख्यमंत्री, राजस्व मंत्री, सांसद, प्रभारी मंत्री, विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधियों सहित प्रमुख सचिव राजस्व, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, एसडीएम, तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रति आभार जताया है।संघ ने आंदोलन के दौरान किसानों और आमजन को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए कहा कि पटवारी अब अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए आमजन एवं किसानों से जुड़े राजस्व कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करेंगे।
कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट मो. 9131308097
खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें









