Petrol Price Hike: फिर बढ़े पेट्रोल के दाम, MP में 12 रूपए महंगा हुआ पेट्रोल

V
Vijay Pal

0 बार पढ़ा गया

Petrol Price Hike: फिर बढ़े पेट्रोल के दाम, MP में 12 रूपए महंगा हुआ पेट्रोल

MP Petrol Price Hike: मध्य प्रदेश की जनता पर इस समय महंगाई का एक और बड़ा और चौकाने वाला बोझ आ पड़ा है। तेल कंपनियों द्वारा ईंधन के दामों में लगातार की जा रही बढ़ोतरी के कारण प्रदेशवासियों को देश के अन्य राज्यों की तुलना में तेल के लिए भारी कीमत चुकानी पड़ रही है। मंगलवार को तेल कंपनियों ने एक बार फिर 90 पैसे प्रति लीटर की नई वृद्धि कर दी है। इसके ठीक पहले भी कीमतों में 3 रूपए प्रति लीटर का बड़ा इजाफा किया गया था, यानी महज कुछ ही दिनों के अंदर पेट्रोल-डीजल के दाम करीब 4 रुपये तक बढ़ चुके हैं।

भोपाल में 110 रूपए पार पेट्रोल

इस ताजा बढ़ोतरी के बाद सूबे की राजधानी भोपाल सहित पूरे प्रदेश में ईंधन के दाम आसमान छू रहे हैं। भोपाल में अब एक लीटर पेट्रोल की कीमत 110.74 रुपये और डीजल की कीमत 95.90 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है।

क्यों महंगा है MP में तेल?

जानकारों और आंकड़ों के मुताबिक, मध्य प्रदेश में पेट्रोल-डीजल के इतने महंगे होने की मुख्य वजह राज्य सरकार द्वारा वसूला जाने वाला भारी वैट टैक्स है। इसी टैक्स के खेल के चलते एमपी की जनता को पड़ोसी या अन्य राज्यों की तुलना में प्रति लीटर करीब 12 रुपये ज्यादा जेब से ढीले करने पड़ रहे हैं।

रसोई, ट्रांसपोर्ट सब बिगड़ा

ईंधन की इस बेलगाम रफ्तार ने आम आदमी के घरेलू बजट को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया है। पेट्रोल-डीजल महंगा होने से मालभाड़ा बढ़ गया है, जिसके कारण बाजार में रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुएं और सब्जियां भी महंगी हो रही हैं। महिलाओं के किचन का मासिक बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है।

उमंग सिंघार ने सरकार को घेरा

जनता पर पड़ी इस दोहरी मार को लेकर मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने मोहन सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार से तुरंत वैट टैक्स घटाकर जनता को राहत देने की मांग की है। सोशल मीडिया और अपने बयान में सरकार को घेरते हुए उमंग सिंघार ने कहा है कि आज भोपाल देश के सबसे महंगे पेट्रोल वाले शहरों की सूची में शुमार हो चुका है। देश की राजधानी दिल्ली में जहां पेट्रोल की कीमत लगभग 98.67 रुपये प्रति लीटर है, वहीं हमारे भोपाल में यह 110.70 रुपये के पार बिक रहा है। मध्य प्रदेश की जनता देश की राजधानी से सीधे 12 रूपए प्रति लीटर अधिक टैक्स क्यों चुकाए? सरकार को अपनी हठधर्मिता छोड़कर तुरंत वैट टैक्स कम करना चाहिए ताकि आमजन को इस भीषण महंगाई में कुछ सांस मिल सके।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 3 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 4 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 4 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 4 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 5 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 5 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

Petrol Price Hike: फिर बढ़े पेट्रोल के दाम, MP में 12 रूपए महंगा हुआ पेट्रोल | Khabar Digital | Khabar Digital