PM Kisan Yojana 23rd Kist: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी देशभर के करोड़ों किसान अब अगली किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त किसानों के खातों में कब तक पहुंच सकती है. यदि आप भी इस योजना के लाभार्थी हैं तो यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकती है. केंद्र सरकार अब तक पीएम किसान योजना के तहत 22 किस्तों का भुगतान कर चुकी है. योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को हर चार महीने में 2,000 रुपये की सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है. हालांकि कई बार तकनीकी खामियों, ई-केवाईसी की समस्या या बैंक संबंधी त्रुटियों के कारण कुछ किसानों की किस्त अटक जाती है. अच्छी बात यह है कि कई मामलों में अगली किस्त जारी होने पर बकाया राशि भी साथ में मिल जाती है.
कब जारी हो सकती है 23वीं किस्त
फिलहाल केंद्र सरकार या कृषि मंत्रालय की ओर से 23वीं किस्त की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. कृषि मंत्रालय ही लाभार्थियों का डेटा तैयार कर किस्त जारी करने की प्रक्रिया पूरी करता है. इसलिए अंतिम तारीख की जानकारी मंत्रालय द्वारा जारी सूचना के बाद ही स्पष्ट होगी. हालांकि पिछले वर्षों के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो योजना की किस्तें आमतौर पर जून और जुलाई के दौरान जारी होती रही हैं. कई बार प्रशासनिक कारणों से भुगतान में थोड़ी देरी भी हुई है, लेकिन अधिकांश वर्षों में इसी अवधि के दौरान किसानों के खातों में राशि भेजी गई है. इसी आधार पर माना जा रहा है कि 23वीं किस्त भी जून के दूसरे पखवाड़े या जुलाई के शुरुआती दिनों में जारी की जा सकती है.
ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
पीएम किसान योजना का स्टेटस ऑनलाइन आसानी से देखा जा सकता है. इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाएं. वहां "Know Your Status" विकल्प पर क्लिक करें. इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें. यदि रजिस्ट्रेशन नंबर याद नहीं है तो "Know Your Registration Number" विकल्प के जरिए मोबाइल नंबर या आधार नंबर की मदद से उसे प्राप्त किया जा सकता है. ओटीपी सत्यापन पूरा होने के बाद लाभार्थी अपनी पूरी जानकारी स्क्रीन पर देख सकता है. स्टेटस में किसान का नाम, ई-केवाईसी की स्थिति, किस्तों का भुगतान विवरण, बैंक खाते की जानकारी और किसी प्रकार की लंबित या अस्वीकृत स्थिति की जानकारी भी उपलब्ध रहती है. इसलिए समय-समय पर अपना स्टेटस जांचते रहना जरूरी है, ताकि किसी समस्या की स्थिति में उसे समय रहते ठीक कराया जा सके.
यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई
यह भी पढ़ें- MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा
यह भी पढ़ें-इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी









