पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए अहम अपडेट सामने आया है. केंद्र सरकार ने लाभार्थियों की सूची का दोबारा सत्यापन शुरू किया है, जिसके बाद कई राज्यों में बड़ी संख्या में किसानों के नाम हटाए गए हैं. सबसे ज्यादा असर उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्यप्रदेश में देखने को मिला है. जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश में करीब 16 लाख किसानों के नाम सूची से बाहर किए गए हैं, जबकि बिहार में लगभग 2.45 लाख और मध्यप्रदेश में करीब 1.66 लाख किसानों को योजना से हटाया गया है.
किसानों को लगा झटका
सरकारी जांच में पता चला कि कई लोग गलत दस्तावेजों के आधार पर इस योजना का फायदा उठा रहे थे. इसके अलावा कुछ ऐसे किसान भी हैं जो पात्र होने के बावजूद तकनीकी कारणों से सूची में शामिल नहीं हो पाए. सरकार का कहना है कि जिन किसानों ने अभी तक e-KYC पूरा नहीं किया है, बैंक खाते को आधार से लिंक नहीं कराया है, भू-सत्यापन नहीं करवाया है या Farmer ID नहीं बनाई है, उनकी अगली किस्त रुक सकती है.
किसान अपडेट करें जानकारी
ऐसे में सभी लाभार्थियों को सलाह दी गई है कि वे जल्द से जल्द अपनी जानकारी अपडेट करा लें. किसान अपने नाम की जांच PM किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से कर सकते हैं. इसके लिए Farmers Corner में जाकर Beneficiary List विकल्प चुनना होगा. इसके बाद राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव की जानकारी भरकर सूची में अपना नाम देखा जा सकता है.
नाम हट गया तो घबराने की जरूरत नहीं
अगर किसी किसान का नाम तकनीकी गड़बड़ी की वजह से हट गया है तो घबराने की जरूरत नहीं है. जरूरी दस्तावेज सही तरीके से अपडेट कराने के बाद दोबारा लाभार्थी सूची में शामिल होने का मौका मिल सकता है. सरकार ने साफ किया है कि 23वीं किस्त का लाभ उन्हीं किसानों को मिलेगा जिनकी e-KYC, आधार लिंकिंग और भू-सत्यापन प्रक्रिया पूरी होगी. इसलिए समय रहते सभी जरूरी काम पूरा करना बेहद जरूरी है.
यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई
यह भी पढ़ें- MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा
यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी
यह भी पढें- New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके









