कटनी खबर डिजिटल , 17 सितंबर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर नगर पालिक निगम कटनी की महापौर प्रीति संजीव सूरी ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।महापौर सूरी ने अपने शुभकामना संदेश में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और देश के विकास के प्रति समर्पण को प्रेरणादायी बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास, आत्मनिर्भरता और जनहित के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है।उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की। महापौर ने कहा कि राष्ट्रसेवा के लिए प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन एवं नेतृत्व देशवासियों को निरंतर प्रेरणा देता रहे तथा भारत विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करे।
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर महापौर सूरी ने दी शुभकामनाएं राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के प्रति समर्पण को बताया प्रेरणादायी, देश की प्रगति की कामना
Khabar Digital Desk
0 बार पढ़ा गया









