खबर digital :कटनी -- रेहड़ी-पटरी व छोटे व्यवसाय चलाने वाले हितग्राहियों की आय बढ़ाने और उन्हें आर्थिक मजबूती देने के उद्देश्य से शासन की प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना 2.0 के लिए आवेदन प्रक्रिया नगर निगम कटनी में निरंतर जारी है। निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने निर्देश दिए हैं कि शहर का कोई भी पात्र हितग्राही योजना के लाभ से वंचित न रहे।योजना के तहत ऋण राशिप्रधानमंत्री स्वनिधि 2.0 योजना में रेहड़ी, पटरी, ठेला संचालकों को 15,000 रुपये, 25,000 रुपये और 50,000 रुपये तक का ऋण सरलता से उपलब्ध कराया जा रहा है।आवेदन प्रक्रियाइच्छुक हितग्राही एमपी ऑनलाइन कियोस्क में जाकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट, आधार कार्ड व बैंक पासबुक की फोटोकॉपी लेकर नगर निगम कार्यालय में जमा करना आवश्यक है।ऋण के लिए पात्रतायोजना प्रभारी एवं सिटी मिशन मैनेजर (एनयूएलएम) यश रजक के अनुसार—पहली बार आवेदन करने वाले 15,000 रुपये के ऋण के लिए पात्र।जिन्होंने पीएम स्वनिधि 1.0 के तहत लिए 10,000 रुपये का ऋण चुका दिया है, वे 25,000 रुपये के लिए आवेदन कर सकते हैं।और जिन्होंने 20,000 रुपये की ऋण राशि का भुगतान कर दिया है, वे 50,000 रुपये तक के ऋण हेतु पात्र होंगे।निगमायुक्त के निर्देशनिगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि नगर निगम की टीम शहर के प्रत्येक रेहड़ी, पटरी, ठेला संचालक से संपर्क कर योजना की जानकारी दे और इच्छुक हितग्राहियों से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कराए। साथ ही उन्होंने प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी सिटी मिशन मैनेजर यश रजक को दिए हैं।संपर्क हेतु जानकारीयोजना से जुड़ी अधिक जानकारी या सहायता के लिए हितग्राही कार्यालयीन समय में नगर निगम कटनी की एनयूएलएम शाखा से संपर्क कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना 2.0 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी, हर पात्र हितग्राही को मिलेगा लाभ — निगमायुक्त परिहार
Khabar Digital Desk
0 बार पढ़ा गया







