लूट के आरोपी पारधी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, पत्थरबाजी में वाहन क्षतिग्रस्त; दो आरोपी गिरफ्तार

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

लूट के आरोपी पारधी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, पत्थरबाजी में वाहन क्षतिग्रस्त; दो आरोपी गिरफ्तार

खबर डिजिटल कटनी-- जिले के रीठी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवगांव में लूट के एक आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर पारधियों के समूह ने हमला कर दिया। पत्थरबाजी की इस घटना में पुलिसकर्मी तो सुरक्षित रहे, लेकिन कार्रवाई में प्रयुक्त निजी वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी फरार हो गया।जानकारी के अनुसार, कुठला थाना क्षेत्र के कैलवारा फाटक के पास करीब तीन माह पूर्व एक बाइक सवार से लूट की घटना हुई थी। इस मामले में आरोपी पुअर लाल पारधी की तलाश की जा रही थी। गुरुवार रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी देवगांव स्थित शराब दुकान के पास मौजूद है।सूचना पर उप निरीक्षक सौरभ सोनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश दी। पुलिस को देखते ही आरोपी और उसके साथियों ने पुलिस को घेर लिया और पत्थरबाजी शुरू कर दी। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई।पुलिस टीम ने सतर्कता बरतते हुए खुद को सुरक्षित रखा, लेकिन पत्थरबाजी में वाहन के शीशे टूट गए। हालात बिगड़ते देख अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। इसी दौरान मुख्य आरोपी पुअर लाल पारधी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।पुलिस ने पत्थरबाजी में शामिल दो आरोपियों—रोहित पारधी (42) और कोड्स लाल पारधी (20), दोनों निवासी कूडो—को गिरफ्तार किया है। कुठला थाना प्रभारी राजेंद्र मिश्रा के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई की गई है। वहीं रीठी थाने में शासकीय कार्य में बाधा, पुलिस पर हमला और तोड़फोड़ की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है।घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। फरार आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस पर हमले की यह घटना कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ाने वाली मानी जा रही है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 6 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 6 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 7 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 7 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 7 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 8 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

लूट के आरोपी पारधी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, पत्थरबाजी में वाहन क्षतिग्रस्त; दो आरोपी गिरफ्तार | Khabar Digital | Khabar Digital