कटनी में प्रधानमंत्री आवास योजना पर बड़ा सवाल: सर्वे में नाम, सत्यापन में गायब—गरीब परिवार न्याय की आस में

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

कटनी में प्रधानमंत्री आवास योजना पर बड़ा सवाल: सर्वे में नाम, सत्यापन में गायब—गरीब परिवार न्याय की आस में

खबर डिजिटल न्यूज़ रिपोर्टर /कटनी, 21 जुलाई जिले की जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत गौरहा के ग्राम राखी पुरैनी के 15 से अधिक गरीब एवं अनुसूचित जाति (हरिजन) परिवारों ने प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 में कथित अनियमितताओं को लेकर जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। कटनी कलेक्टर कार्यालय मंगलवार जनसुनवाई मे शिकायत लेकर पहुंचे 15आवेदकों का आरोप है कि रोजगार सहायक द्वारा किए गए प्रधानमंत्री आवास योजना के सर्वे में उनके एवं उनके परिवार के नाम पात्र सूची में दर्ज किए गए थे, लेकिन सत्यापन सूची जारी होने पर बिना किसी सूचना या कारण बताए उनके नाम हटा दिए गए। इससे वे शासन की महत्वपूर्ण आवास योजना के लाभ से वंचित हो गए हैं।ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार ग्राम पंचायत के सचिव एवं रोजगार सहायक से नाम हटाए जाने का कारण पूछा, लेकिन आज तक कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया। इतना ही नहीं, सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत संशोधित सूची और संबंधित दस्तावेज भी मांगे गए, परंतु सूची तो उपलब्ध करा दी गई, जबकि आवश्यक दस्तावेज आज तक उपलब्ध नहीं कराए गए।आवेदकों का दावा है कि उनके पास न तो अपात्रता की श्रेणी में आने वाली भूमि है, न पक्का मकान और न ही कोई तीन पहिया वाहन। उनका कहना है कि यदि प्रशासन चाहे तो मौके पर जाकर स्वयं जांच कर सकता है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि सत्यापन सूची में ऐसे कई लोगों के नाम शामिल हैं जो योजना की पात्रता की शर्तों पर खरे नहीं उतरते, जबकि वास्तविक गरीब और पात्र परिवारों के नाम हटा दिए गए हैं।पीड़ित परिवारों ने जिला कलेक्टर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ को शिकायत सौंपते हुए सत्यापन सूची की निष्पक्ष पुनः जांच कराने, नाम हटाए जाने का लिखित कारण बताने तथा पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की है।अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि जिला प्रशासन इस गंभीर शिकायत पर कितनी शीघ्र कार्रवाई करता है और क्या वास्तव में पात्र गरीब परिवारों को उनका अधिकार मिल पाता है या नहीं। यदि जांच में अनियमितता सामने आती है, तो यह मामला प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन पर गंभीर प्रश्न खड़े कर सकता है।

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट मो. 9131308097

खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 5 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 6 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 6 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 6 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 7 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 7 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

कटनी में प्रधानमंत्री आवास योजना पर बड़ा सवाल: सर्वे में नाम, सत्यापन में गायब—गरीब परिवार न्याय की आस में | Khabar Digital | Khabar Digital