दिनदहाड़े गोली मारकर एक की हत्या, दोनों तरफ से कई राउंड फायर

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

दिनदहाड़े गोली मारकर एक की हत्या, दोनों तरफ से कई राउंड फायर

अमेठी। अमेठी में मंगलवार को दिनदहाड़े गैंगवार में एक युवक की मौत हो गई। ताबड़तोड़ गोली चलने के कारण लोगों में दहशत फैल गई। शहर में तनाव को देखते हुए डीएम तथा एसपी ने मोर्चा संभाल लिया। इस मामले में थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया है।

अमेठी के जगदीशपुर थानाक्षेत्र ब्लाक मुख्यालय के सामने अज्ञात हमलावरों ने दो युवकों पर की फायरिंग। इसमें एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई है। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। जगदीशपुर थाने से चंद कदमों की दूरी पर दिनदहाड़े हुई से वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। एसपी ने एसओ जेबी पांडेय को निलंबित कर दिया है। फायरिंग की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। हमलावर मौके से फरार हो गए है। पुलिस जांच में जुटी है।

अमेठी में पुरानी रंजिश में आज दिन में दो युवकों पर कई राउंड फायरिंग की गई। जिसमें जगदीशपुर थाना छेत्र के बड़ेगाव निवासी अशफाक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। शंकरगंज के पूर्व प्रधान सतई की हालत गंभीर बनी हुई है। जिन्हें सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना के बाद सैंकड़ों की संख्या में लोग सीएचसी के बाहर मौजूद है। उसका इलाज चल रहा है। जिले में पुलिस जांच में जुटी है, नाकाबंदी करके हमलावरों की तलाश की जा रही है।

अभी इस घटना का कारण स्पष्ट नही हो सका है। घटना के पीछे दो पक्षों में पुराना विवाद बताया जा रहा है। यहां जगदीशपुर थाने से चंद कदमों की दूरी पर दिनदहाड़े हुई से वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिले ही मौके पर पुलिस बल के साथ जिलाधिकारी शकुंतला गौतम व एसपी केके गहलोत कई थाने की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। तनाव की स्थिति बनी हुई है।

बड़ी खबर अमेठी : दो गुटों में हिंसा, एक युवक की मौत व एक घायल

इस घटना के विरोध में जगदीशपुर कस्बे की सभी दुकानें बंद हैं। एसपी के साथ डीएम मोके पर मौजूद हैं। उधर अफसर लगातार आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। वहां स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। पुलिस के अधिकारी जांच कर रहे है। फिलहाल अभी किसी भी तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही हैं।

शेयर करें:

टैग्स

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी