हाईकोर्ट ने प्रभारी सीईओ को जारी किया अवमानना नोटिस

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

हाईकोर्ट ने प्रभारी सीईओ को जारी किया अवमानना नोटिस

बिलासपुर। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पूर्व सीईओ अभिषेक तिवारी ने वकील के माध्यम से हाईकोर्ट को जानकारी दी कि अब वे सीईओ के पद पर नहीं है। बैंक के प्रभारी सीईओ के रूप में विकास गुस्र्दीवान कामकाज संभाल रहे हैं। वकील की इस जानकारी के बाद डिवीजन बेंच ने घुटकू सहित 31 बचत बैंक घोटाला मामले में प्रभारी सीईओ को अवमानना नोटिस जारी कर जवाब पेश करने कहा है। इसके लिए तीन सप्ताह की मोहलत दी है।

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बिलासपुर द्वारा बिलासपुर,मुंगेली,जांजगीर-चांपा व कोरबा में 32 समितियों में बचत बैंक का संचालन शुरू किया था। बचत बैंक प्रभारियों ने खातेधारक को राशि का भुगतान करने की जानकारी देकर बैंक से राशि निकालते चले गए।

खातेधारकों के बैंक अकाउंट में जमा राशि के एवज में समिति के अधिकारियों ने करीब 10 करोड़ स्र्पए का वारा-न्यारा कर दिया। खातेदार किसान जब भुगतान के लिए बचत बैंक पहुंचे तब पता चला कि बैंक के खजाने में फूटीकौड़ी नहीं है। किसानों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी थी। प्रारंभिक सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने बैंक प्रबंधन को खातेधारक किसानों को उनकी जमापूंजी वापस लौटाने का निर्देश जारी किया था। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद बैंक ने राज्य शासन की गारंटी पर अपेक्स बैंक से 10 करोड़ स्र्पए कर्ज लिया और खातेधारक किसानों के बैंक अकाउंट में राशि जमा करा दी।

इसी बीच चंदा बाई व अन्य खातेदारों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर बैंक द्वारा अब तक राशि का भुगतान न करने की जानकारी दी । इस पर कोर्ट ने बैंक प्रबंधन को भुगतान करने का निर्देश दिया। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद भी जब भुगतान नहीं हुआ तो चंदा बाई व अन्य खातेदारों ने पूर्व सीईओ तिवारी के खिलाफ अवमानना याचिका दायर कर दी थी।

तिवारी द्वारा बीते पांच सुनवाई के दौरान वकील के माध्यम से जवाब पेश करने के लिए मोहलत मांगते रहे हैें। 16 फरवरी को सुनवाई के दौरान तिवारी ने अपने वकील के माध्यम से डिवीजन बेंच को जानकारी दी कि अब वे बैंक में सीईओ के पद पर काबिज नहीं है। प्रभारी सीईओ के पद पर विकास गुस्र्दीवान काम कर रहे हैं। तिवारी के इस जवाब के बाद डिवीजन बेंच ने गुस्र्दीवान को अवमानना नोटिस जारी कर जवाब पेश करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए तीन सप्ताह की मोहलत दी है।

इसलिए हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच का जारी किया था फरमान

10 करोड़ स्र्पए के बचत बैंक घोटाले की भरपाई करने के लिए बैंक ने शासन की गारंटी पर अपेक्स बैंक से 10 करोड़ स्र्पए का कर्ज लिया था। बीते सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने बैंक प्रबंधन से पूछा अपेक्स बैंक से कर्ज लेकर 10 करोड़ स्र्पए किसानों को भुगतान कर दिया है। 10 करोड़ स्र्पए की गड़बड़ी किसने की,आखिर इतनी बड़ी राशि कहां गई । घोटाले पर से पर्दा उठाने डिवीजन बेंच ने सीबीआई जांच का निर्देश जारी किया था । कोर्ट के निर्देश पर सीबीआई जांच चल रही है। रिपोर्ट आना बाकी है।

बैंक के सामने इस तरह की परेशानी

हाईकोर्ट के निर्देश पर खातेधारक किसानों को भुगतान करने से पहले बैंक ने सभी 32 बचत बैंकों की विशेष ऑडिट जांच कराई थी। ऑडिट रिपोर्ट के आधार पर जिन खातेधारकों की सूची जारी की गई थी उनको भुगतान कर दिया गया है। बैंक के सामने परेशानी ये कि ऑडिट रिपोर्ट की सूची के बाद भी खातेधारक सामने आते जा रहे हैं और राशि का भुगतान न करने के संबंध में मामला दायर कर रहे हैं। शुक्रवार को डिवीजन बेंच ने बिंदा बाई व अन्य की अवमानना याचिका पर प्रभारी सीईओ को नोटिस जारी किया है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी