Pratima Bagri: प्रतिमा बागरी को जाति प्रमाणपत्र मामले में बड़ी राहत,प्रमाणपत्र को माना वैध

S
Shiv Sharan

0 बार पढ़ा गया

Pratima Bagri: प्रतिमा बागरी को जाति प्रमाणपत्र मामले में बड़ी राहत,प्रमाणपत्र को माना वैध

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी को जाति प्रमाणपत्र विवाद में बड़ी राहत मिली है। राज्यस्तरीय जाति प्रमाणपत्र छानबीन समिति ने विस्तृत जांच के बाद उनके अनुसूचित जाति (SC) प्रमाणपत्र को वैध माना है। समिति ने साफ कहा कि जांच में ऐसा कोई प्रमाण नहीं मिला, जिससे यह साबित हो कि मंत्री प्रतिमा बागरी का परिवार राजपूत समुदाय से संबंध रखता है।

समिति ने अपने फैसले में कहा कि शिकायतकर्ता अपने आरोपों के समर्थन में कोई ठोस दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। वहीं, सरकारी रिकॉर्ड और पुराने दस्तावेज मंत्री के परिवार के अनुसूचित जाति से होने की पुष्टि करते हैं।

1950 से अब तक के रिकॉर्ड बने सबसे बड़ा आधार

जांच के दौरान समिति ने 1950 से अब तक के राजस्व अभिलेख, वंशावली, शैक्षणिक रिकॉर्ड, जाति प्रमाणपत्र, निर्वाचन रिकॉर्ड और अन्य सरकारी दस्तावेजों की जांच की।

समिति के अनुसार आजादी के बाद के शुरुआती राजस्व रिकॉर्ड सबसे महत्वपूर्ण साक्ष्य हैं। इनमें मंत्री प्रतिमा बागरी के परिवार की जाति 'बागरी' दर्ज है। समिति ने माना कि इतने पुराने रिकॉर्ड में बाद में बदलाव की संभावना बहुत कम होती है, इसलिए इन्हें विशेष महत्व दिया गया।

कांग्रेस नेता ने हाईकोर्ट में दी थी चुनौती

कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाणपत्र को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।

24 अप्रैल को हाईकोर्ट ने मामले का अंतिम निर्णय राज्यस्तरीय जाति प्रमाणपत्र छानबीन समिति पर छोड़ दिया था। कोर्ट ने समिति को 60 दिनों के भीतर फैसला देने का निर्देश दिया था। समिति ने तय समय से पहले ही 14 जुलाई को अपना फैसला सुनाते हुए जाति प्रमाणपत्र को वैध घोषित कर दिया।

इन अधिकारियों ने की जांच

राज्यस्तरीय जाति प्रमाणपत्र छानबीन समिति में अध्यक्ष गुलशन बामरा, सचिव सत्येंद्र सिंह और सदस्य के रूप में विषय विशेषज्ञ मातादीन कनेरिया तथा सुधीर श्रीवास्तव शामिल थे। समिति ने सभी दस्तावेजों और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच के बाद अपना निर्णय दिया।

ये खबर भी पढ़ें..

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/government-meeting-new-guidelines-ias-ips-officers-working-style-cabinet-secretary/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 2 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 3 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 3 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 4 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 4 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 4 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

Pratima Bagri: प्रतिमा बागरी को जाति प्रमाणपत्र मामले में बड़ी राहत,प्रमाणपत्र को माना वैध | Khabar Digital | Khabar Digital