बचैया अस्पताल में पानी बंद, इन्वर्टर खराब… जच्चा-बच्चा की जान जोखिम में

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

बचैया अस्पताल में पानी बंद, इन्वर्टर खराब… जच्चा-बच्चा की जान जोखिम में

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- जिले के बहोरीबंद विकासखंड के ग्राम बचैया स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अव्यवस्थाओं का गंभीर मामला सामने आया है। यहां मूलभूत सुविधाओं के अभाव के कारण गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।ग्राम गुना बचैया निवासी सौरभ मिश्रा ने इस मामले को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है और अस्पताल की स्थिति की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।ग्रामीणों के अनुसार अस्पताल का वित्तीय प्रभार पिछले दो वर्षों से खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद अहिरवार के पास है, लेकिन इसके बावजूद अस्पताल में पानी, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी बनी हुई है। बताया जा रहा है कि पिछले एक साल से अस्पताल में पानी की सप्लाई बंद है और इन्वर्टर भी खराब पड़ा हुआ है, जिसके कारण मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।स्थिति यह है कि प्रसव के लिए आने वाली गर्भवती महिलाओं के परिजनों को शौच और अन्य जरूरतों के लिए पानी बाल्टियों में भरकर लाना पड़ता है। कई बार रात में बिजली नहीं होने पर मोबाइल और टॉर्च की रोशनी में प्रसव कराए जाने की बात भी सामने आई है, जिससे जच्चा और बच्चा दोनों की जान को खतरा बना रहता है।ग्रामीणों का कहना है कि इस स्वास्थ्य केंद्र में लगभग 30 से 40 गांवों की महिलाएं प्रसव के लिए आती हैं, लेकिन अस्पताल में भोजन और अन्य व्यवस्थाओं की कमी के कारण प्रसव के बाद महिलाएं तीन दिन तक रुकने के लिए भी तैयार नहीं होतीं।इसके अलावा अस्पताल परिसर में चारों तरफ झाड़-झंखाड़ फैला हुआ है, जिससे सांप-बिच्छू जैसे जहरीले जीवों के आने का खतरा बना रहता है। कई बार अस्पताल परिसर में कबर बिज्जू और सांप देखे जाने की भी जानकारी ग्रामीणों ने दी है।ग्रामीणों का आरोप है कि इन समस्याओं की जानकारी संबंधित अधिकारियों को होने के बावजूद पिछले दो वर्षों में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने कलेक्टर से अस्पताल की जांच कर तत्काल बिजली, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि प्रसूता महिलाओं और नवजात शिशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 6 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 7 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 7 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 8 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 8 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 8 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

बचैया अस्पताल में पानी बंद, इन्वर्टर खराब… जच्चा-बच्चा की जान जोखिम में | Khabar Digital | Khabar Digital