Pro Panja League 2025: एमपी हथौड़ास सेमीफाइनल के करीब, सचिन गोयल ने बनाया रिकॉर्ड

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

Pro Panja League 2025: एमपी हथौड़ास सेमीफाइनल के करीब, सचिन गोयल ने बनाया रिकॉर्ड

ग्वालियर/ खबर डिजिटल/ प्रो पंजा लीग के दूसरे सीज़न का रोमांच जैसे-जैसे बढ़ रहा है, घरेलू फ्रेंचाइज़ी एमपी हथौड़ास टूर्नामेंट की सबसे चुनौतीपूर्ण टीमों में से एक बनकर उभरी है। अब जब टीम सेमीफाइनल स्थान सुरक्षित करने की कगार पर है, ऐसे में स्टार खिलाड़ी सचिन गोयल और कप्तान त्रिदीप मेधी ने अपनी यात्रा, टीम की भावना और परवीन डबास व प्रीति जंघियानी द्वारा स्थापित प्रो पंजा लीग के भारतीय आर्म रेसलिंग पर बढ़ते प्रभाव के बारे में बातचीत की। दर्शकों के चहेते सचिन गोयल इस लीग के अब तक के सबसे बड़े और ताकतवर खिलाड़ियों में से एक रहे हैं और 80 किलो वर्ग में दबदबा बनाए हुए हैं।

आज कांग्रेस पार्टी द्वारा सेवा कार्य आयोजित किया गया जिला अस्पताल मे मरीजों को किया गया फल वितरण - Khabar Digital

टूर्नामेंट के अपने अनुभव पर बात करते हुए, उन्होंने कहा, “मुझे ग्वालियर में इस लीग का हिस्सा बनने पर बहुत गर्व है। अपने ही शहर में खेलना आपको यह दिखाने का मौका देता है कि आप कितने प्रतिभाशाली, ताकतवर और मजबूत हैं। हमारी टीम का आपस में तालमेल बेहतरीन है, हम एक-दूसरे की मदद करते हैं, साथ में मज़े करते हैं और एक यूनिट की तरह काम करते हैं। हर खिलाड़ी मजबूत और मेहनती है।” जयपुर वीर के सोनू के खिलाफ अपने मैच में, सचिन ने प्रो पंजा लीग के दो सीज़न्स का अब तक का सबसे तेज़ पिन रिकॉर्ड तोड़ते हुए केवल 0.10 सेकंड में जीत दर्ज की ।

अपने प्रदर्शन के बारे में उन्होंने कहा, “यह सीज़न मेरे लिए विशेष रहा है, और सबसे खास रहा है लीग का ऑल-टाइम रिकॉर्ड बनाना, जब मैंने सिर्फ 0.1 सेकंड में अपने प्रतिद्वंद्वी को पिन किया। लेकिन, मेरे लिए सबसे ज़्यादा मायने रखता है एमपी हथौड़ास को फाइनल तक ले जाना। अभी हम टेबल प्रैक्टिस और स्ट्रेटेजी समझने पर ध्यान दे रहे हैं, जिससे स्टेज पर हमारे प्रदर्शन में बहुत मदद मिल रही है।”

माधव नगर मे हुये रोहित चंचलानी हत्याकांड मे SIT पर पक्षपात के गंभीर आरोप, बहन ने निष्पक्ष जांच की मांग - Khabar Digital

टीम के कप्तान और अनुभवी खिलाड़ी त्रिदीप मेधी ने भी इसी अंदाज में कहा, “एमपी हथौड़ास बहुत संतुलित टीम है और कप्तान के तौर पर मेरा लक्ष्य है कि टीम को फाइनल तक ले जाऊँ। सभी दिन-रात मेहनत कर रहे हैं और मुझे पूरा विश्वास है कि हमारी मेहनत ज़रूर रंग लाएगी।” त्रिदीप ने भारतीय आर्म रेसलिंग इकोसिस्टम पर प्रो पंजा लीग के प्रभाव पर प्रकाश डालते हुए कहा, “प्रो पंजा लीग ने आर्म रेसलिंग को एक नए स्तर पर पहुँचा दिया है। आज युवा खिलाड़ी इस खेल को अपनाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं, क्योंकि उन्हें इस प्लेटफार्म के ज़रिए अवसर नज़र आते हैं। मैं वर्ष 2009 से प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहा हूँ, सात राष्ट्रीय चैंपियनशिप जीत चुका हूँ और पाँच विश्व चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। लेकिन, मुझे सबसे ज़्यादा खुशी इस बात की है कि नए खिलाड़ी, सचिन जैसे एथलीट्स से प्रेरित होकर आगे आ रहे हैं।

भारतीय आर्म रेसलिंग का भविष्य बेहद उज्ज्वल है।” सचिन की विस्फोटक ताकत और त्रिदीप की कप्तानी से एमपी हथौड़ास जीत की लय पर सवार है और ग्वालियर के जोशीले प्रशंसक अपने घरेलू हीरोज़ का सेमीफाइनल और उससे आगे तक सपोर्ट कर रहे हैं। सेमीफाइनल 20 अगस्त को खेला जाएगा और सीज़न 2 का ग्रैंड फिनाले 21 अगस्त को आयोजित होगा। प्रो पंजा लीग सीज़न 2 का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स 3, डीडी स्पोर्ट्स और फैनकोड ऐप पर देखा जा सकता है। अंतर्राष्ट्रीय दर्शक ट्रिलर पर मुकाबले का आनंद ले सकते हैं।

कटनी की अर्चना तिवारी नेपाल बॉर्डर से बरामद, रेल एसपी बोले शादी के दबाव से बचने खुद रची थी गुमशुदगी की कहानी - Khabar Digital

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 2 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 3 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 3 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 3 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 3 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 4 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस