मीडिया गुरू पीपी सर की जयंती पर होगा संवाद, संस्मरण और नई मीडिया संभावनाओं पर मंथन

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

मीडिया गुरू पीपी सर की जयंती पर होगा संवाद, संस्मरण और नई मीडिया संभावनाओं पर मंथन

मीडिया गुरु, वरिष्ठ पत्रकार और मार्गदर्शक के तौर पर पत्रकारिता क्षेत्र में विशिष्ट पहचान रखने वाले स्वर्गीय पुष्पेंद्र पाल सिंह Pushpendra Pal Singh ‘पीपी सर’ की जयंती पर गुरुवार को भोपाल में उनके व्यक्तित्व, विचारों और योगदान को याद किया जाएगा। ‘एक स्मृति... एक विरासत... एक आगाज’ थीम पर आयोजित कार्यक्रम में Media Guru PP Sir पीपी सर से जुड़े संस्मरणों के साथ मीडिया के बदलते स्वरूप और क्षेत्रीय पत्रकारिता की संभावनाओं पर भी संवाद होगा। इसी अवसर पर पुष्पेंद्र पाल सिंह फाउंडेशन, भोपाल Pushpendra Pal Singh Foundation, Bhopal की औपचारिक शुरुआत भी की जाएगी।

कार्यक्रम में पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी), भोपाल के डायरेक्टर मनीष गौतम मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। वे ‘पीपी सिंह : व्यक्तित्व एक, प्रभाव अनेक’ विषय पर स्वर्गीय पीपी सर के व्यक्तित्व और उनके व्यापक प्रभाव पर विचार साझा करेंगे। उनके जीवन मूल्यों, मार्गदर्शन की शैली और मीडिया क्षेत्र में उनके योगदान के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा होगी। वहीं, दूसरे प्रमुख वक्ता बुंदेली बौछार के संस्थापक एवं संपादक सचिन चौधरी ‘डिजिटल दौर: क्षेत्रीय मीडिया में उद्यमिता के अवसर’ विषय पर अपने विचार रखेंगे। वे क्षेत्रीय भाषाई मीडिया के बदलते स्वरूप, डिजिटल माध्यमों की संभावनाओं और मीडिया उद्यमिता के नए अवसरों पर संवाद करेंगे।

फाउंडेशन की अध्यक्ष शानू सिंह ने बताया कि पिताश्री की जयंती कार्यक्रम में एक विशेष संस्मरण सत्र भी होगा। जिसमें मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग की पूर्व सहायक संचालक करुणा राजुरकर और राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित समाजसेवी पूनम श्रोती अपने अनुभव और प्रेरक पक्ष को साझा करेंगी। दोनों वक्ताओं के संस्मरणों के जरिए पीपी सर के व्यक्तित्व के उन पहलुओं को सामने लाया जाएगा, जो उनके साथ काम करने और सीखने वालों के लिए आज भी प्रेरणा का स्रोत हैं। कार्यक्रम का आयोजन 8 अक्टूबर को शाम 5 बजे से 7:30 बजे तक दुष्यंत कुमार स्मारक पांडुलिपि संग्रहालय, शिवाजी नगर, भोपाल में किया जाएगा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 3 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 4 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 4 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 5 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 5 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 5 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

मीडिया गुरू पीपी सर की जयंती पर होगा संवाद, संस्मरण और नई मीडिया संभावनाओं पर मंथन | Khabar Digital | Khabar Digital