कव्वाली की महफिल सजेगी, लेकिन व्यवस्था पर मंडरा रहे सवाल

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

कव्वाली की महफिल सजेगी, लेकिन व्यवस्था पर मंडरा रहे सवाल

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- शहर में आयोजित होने जा रहे हज़रत इशाह दाता चिश्ती र.अ. के पीर बाबा उर्स मेले को लेकर जहां आयोजक कौमी एकता और भाईचारे का संदेश देने का दावा कर रहे हैं, वहीं आयोजन को लेकर कई सवाल भी खड़े होने लगे हैं। 10 और 11 मई को होने वाले कव्वाली कार्यक्रमों में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना जताई जा रही है, लेकिन अब तक सुरक्षा, ट्रैफिक और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन की तैयारी स्पष्ट नहीं दिख रही।उर्स आयोजन समिति का कहना है कि यह आयोजन शहर की गंगा-जमुनी तहज़ीब और सामाजिक सौहार्द की पहचान है, जहां हिंदू-मुस्लिम-सिख-ईसाई सभी समाजों के लोग शामिल होकर मोहब्बत और इंसानियत का संदेश देते हैं। लेकिन स्थानीय नागरिकों का कहना है कि हर साल ऐसे आयोजनों के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है और आम लोगों को घंटों जाम और अव्यवस्था का सामना करना पड़ता है।सूत्रों के मुताबिक, देर रात तक चलने वाले कव्वाली कार्यक्रमों के कारण आसपास के क्षेत्रों में शोर-शराबे और भीड़भाड़ की स्थिति भी बन सकती है। वहीं बड़ी संख्या में बाहर से आने वाले जायरीनों को लेकर पार्किंग, सफाई और सुरक्षा व्यवस्था प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकती है।हालांकि समिति के पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता में आयोजन को कटनी की सांस्कृतिक विरासत बताते हुए लोगों से शामिल होने की अपील की। इस दौरान सैयद फहीम अशरफ, कमेटी अध्यक्ष तनवीर खान (तन्नू), अज्जू भाईजान, अनवर भाईजान, तौफीक भाईजान, सोनू भाईजान, काजी वसीम खान, हैप्पी भाईजान, मोनू भाईजान और हाजी हबीब सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।अब सवाल यह है कि क्या यह आयोजन वास्तव में कौमी एकता और भाईचारे की मिसाल बनेगा, या फिर अव्यवस्थाओं और प्रशासनिक लापरवाही के चलते लोगों की परेशानियों का कारण बनेगा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 5 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 6 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 7 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 7 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 7 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 7 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

कव्वाली की महफिल सजेगी, लेकिन व्यवस्था पर मंडरा रहे सवाल | Khabar Digital | Khabar Digital