राहगीरी डे” बना फिटनेस और स्वच्छता का महाउत्सव, माधव नगर की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

राहगीरी डे” बना फिटनेस और स्वच्छता का महाउत्सव, माधव नगर की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी --रविवार की सुबह कटनी का माधव नगर क्षेत्र फिटनेस, मनोरंजन और स्वच्छता जागरूकता का केंद्र बन गया, जब नगर निगम प्रशासन द्वारा आयोजित “राहगीरी डे” में शहरवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बाबा माधव शाह चिकित्सालय मार्ग पर आयोजित इस कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि स्वस्थ जीवनशैली और स्वच्छ वातावरण बेहतर समाज की नींव हैं।कार्यक्रम में बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी करते हुए योग, रस्साकशी, बोरा दौड़, सांप-सीढ़ी, शतरंज, कैरम, साइकिलिंग, नींबू-चम्मच दौड़ और चेयर प्रतियोगिता जैसी गतिविधियों का आनंद लिया। वहीं नेहा मोटवानी की टीम की प्रस्तुति पर नागरिकों ने जमकर जुंबा किया। महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी और निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने स्वयं योग और जुंबा में शामिल होकर नागरिकों को फिटनेस अपनाने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में स्वच्छता जागरूकता को विशेष महत्व दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की नुक्कड़ नाटक प्रस्तुतियों और सेग्रीगेशन गतिविधियों के माध्यम से सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी से होने वाली बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। महापौर ने नागरिकों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। इको ब्रिक्स स्टॉल के जरिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश आकर्षक तरीके से प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम का आकर्षण प्रसिद्ध जादूगर एम. कुमार का मैजिक शो और रस कला संगीत विद्यालय के बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुति रही, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिताओं के विजेताओं, वयोवृद्ध महिला श्रीमती पोपरी बाई तथा निगम के स्वच्छता मित्रों का सम्मान किया गया।महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी और निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने कहा कि “राहगीरी डे” केवल मनोरंजन नहीं बल्कि स्वस्थ और स्वच्छ जीवनशैली को जनआंदोलन बनाने की पहल है। आने वाले समय में शहर के अन्य वार्डों में भी ऐसे आयोजन किए जाएंगे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 5 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 6 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 6 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 7 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 7 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 7 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

राहगीरी डे” बना फिटनेस और स्वच्छता का महाउत्सव, माधव नगर की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब | Khabar Digital | Khabar Digital