इंदौर/नरेंद्र महावर/खबर डिजिटल/ इंदौर के खंडवा रोड स्थित राधास्वामी सत्संग परिसर में 24 ,25 जनवरी को होने वाले सत्संग को लेकर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। वहीं सत्संग में शामिल होने के लिए 22 जनवरी से ही इंदौर सहित आसपास के कई जिलों से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने 22 से 25 जनवरी तक विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया है।
तीन इमली, देवगुराड़िया बायपास से जा सकेंगे भारी वाहन
तीन इमली बस स्टैंड से चलने वाली बसें 22 से 25 जनवरी तक आईटी पार्क चौराहा, खंडवा रोड, तेजाजी नगर, राजीव गांधी सर्कल, राजेंद्र नगर मार्ग से नहीं जा सकेंगी।,बसें पालदा नाका, देवगुराड़िया चौराहा और बायपास से चलेंगी।,तीन इमली से आईटी पार्क, राजीव गांधी से आईटी पार्क और तेजाजी नगर से आईटी पार्क की ओर सभी भारी वाहन ,अंतरराज्यीय वीडियो कोच बसों का प्रवेश प्रतिबंधित।
वैकल्पिक रूट तय
भारी वाहन तीन इमली, देवगुराड़िया बायपास से आवागमन कर सकेंगे।
चोइथराम, राजीव गांधी और आईटी पार्क से तीन इमली,तेजाजी नगर जाने वाले भारी वाहन राजेंद्र नगर, राऊ गोल चौराहा, बायपास, देवगुराड़िया, तीन इमली मार्ग से जाएंगे।
श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था
सत्संग में आने वाले सभी श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग राधास्वामी सत्संग ब्यास परिसर के अंदर रहेगी।,सड़क किनारे किसी भी प्रकार के वाहन खड़े करना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। वहीं एम्बुलेंस और आपातकालीन वाहनों को रहेगी छूट।आकस्मिक सेवाओं पर किसी भी प्रकार का प्रतिबंध लागू नहीं होगा।









