लोकसभा चुनाव से पहले दो दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचे राहुल गांधी

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

लोकसभा चुनाव से पहले दो दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचे राहुल गांधी

अमेठी: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दो दिन के अपनी संसदीय सीट अमेठी के दौरे पर हैं। यूपी में लोकसभा चुनाव के लिए राहुल ने जीत की तैयारी शुरू कर दी है। राहुल के अमेठी दौरे के दौरान क्षेत्र में 'अमेठी का MP, 2019 का PM' के पोस्टर लगाकर उनका स्वागत किया गया है। इन पोस्टर में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तस्वीर लगी हुई है। https://twitter.com/i/status/1088099675637338112

अमेठी दौरे पर जाने से पहले राहुल गांधी ने फेसबुक पोस्ट में लिखा था. 'अमेठी आ रहा हूँ। घर के आंगन में अपनों के साथ बात-विचार होगा। खुशियों की इस कहानी के रंग आपको तस्वीरों के माध्यम से दिखाता रहूँगा।'

बसपा-सपा गठबंधन का एलान करते हुए मायावती और अखिलेश यादव ने कहा था कि वे राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी और सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली से अपना कोई उम्मीदवार नहीं उतारेंगे। दौरे के दौरान राहुल गांधी उत्तर प्रदेश कांग्रेस के साथ लोकसभा चुनाव में पार्टी की रणनीति पर चर्चा कर सकते हैं। पार्टी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी फरवरी महीने में उत्तर प्रदेश में कई रैलियों को संबोधित कर सकते हैं. 

राहुल गांधी के प्रतिनिधि चंद्रकांत दुबे ने बताया कि अमेठी दौरे में कांग्रेस अध्यक्ष फुरसतगंज में ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे. बाद में वह गौरीगंज में नवनिर्वाचित बार सदस्यों (वकीलों) के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल होंगे. दुबे ने बताया कि राहुल गांधी हलियापुर में एक नुक्कड़ सभा को भी संबोधित करेंगे तथा भुएमऊ गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे. अपनी यात्रा के दूसरे दिन वह पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे, बाद में वह दिल्ली लौट जायेंगे.

उप्र में अमेठी और रायबरेली दो ऐसी लोकसभा सीटे है जिन्हें सपा बसपा गठबंधन ने कांग्रेस के लिये छोड़ा है. 25 साल से एक दूसरे के विरोधी रहे सपा-बसपा के नये गठबंधन ने उप्र की 80 लोकसभा सीटों पर 38-38 सीटो पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है. गठबंधन ने दो सीटे छोटे राजनीतिक दलों के लिये छोड़ी हैं।

शेयर करें:

टैग्स

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी