Rahul Gandhi: मध्यप्रदेश में फिर आएंगे राहुल गांधी... आदिवासी बच्चों की मौत का उठाएंगे मुद्दा

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

Rahul Gandhi: मध्यप्रदेश में फिर आएंगे राहुल गांधी... आदिवासी बच्चों की मौत का उठाएंगे मुद्दा

बालाघाट/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के बैगा आदिवासी बहुल इलाकों में बच्चों की मौतों का मामला लगातार चर्चा में है। इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी 1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे। वे बैहर और बिरसा क्षेत्र के प्रभावित आदिवासी गांवों का दौरा कर मृत बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वे आदिवासी बच्चों की मौत का मुद्दा उठाएंगे। उपलब्ध सरकारी आंकड़ों के मुताबिक प्रभावित क्षेत्रों में अब तक 32 बच्चों की मौत दर्ज की गई है। हालांकि, स्थानीय स्तर पर मौतों की संख्या को लेकर अलग-अलग दावे भी सामने आए हैं।

उमंग सिंघार ने दी जानकारी
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के अनुसार, राहुल गांधी प्रभावित परिवारों से बातचीत कर बच्चों की बीमारी, पोषण की स्थिति, स्वास्थ्य सुविधाओं और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी स्थिति की जानकारी लेंगे। कांग्रेस की ओर से आरोप लगाया गया है कि प्रभावित इलाकों में बच्चों को पोषण आहार, दलिया, मच्छरदानी और टीकाकरण जैसी जरूरी सुविधाएं पर्याप्त रूप से नहीं मिल सकीं।

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के मुंह से ‘घंटा’ के बाद निकला ‘घंटी’… निशाने पर रही कांग्रेस!

जून से सामने आने लगे थे मामले
बालाघाट के बैगा बहुल इलाकों में बच्चों के बीमार पड़ने और मौतों के मामले जून से सामने आने लगे थे। शुरुआती दौर में बिरसा विकासखंड के कई गांव प्रभावित बताए गए। अगस्त में जिला प्रशासन ने कुछ मौतों के मामलों में खसरा और मलेरिया की पुष्टि की थी।बाद की जांच में स्थिति को किसी एक बीमारी से जोड़ने के बजाय कई स्वास्थ्य संबंधी कारण सामने आए। केंद्र की जांच में मलेरिया, खसरा, संक्रमण के साथ अन्य जटिलताएं, श्वसन संबंधी परेशानी, निर्जलीकरण, कुपोषण, एनीमिया और शॉक जैसे कारणों का उल्लेख किया गया है।

स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठ रहे सवाल
बच्चों की मौतों के बाद प्रभावित आदिवासी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं, टीकाकरण, पोषण और समय पर उपचार उपलब्ध कराने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर राज्य सरकार पर लगातार हमलावर है, जबकि प्रशासन की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य निगरानी, उपचार और जांच की कार्रवाई की गई है।राहुल गांधी के बालाघाट दौरे के दौरान प्रभावित परिवारों से मुलाकात के साथ इन क्षेत्रों में स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं की स्थिति का मुद्दा भी प्रमुखता से उठने की संभावना है।

Exclusive News: एक बार फिर वर्चुअली, कैलाश विजयवर्गीय… कैबिनेट की बैठक की बात!

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

Rahul Gandhi: मध्यप्रदेश में फिर आएंगे राहुल गांधी... आदिवासी बच्चों की मौत का उठाएंगे मुद्दा | Khabar Digital | Khabar Digital