Special News: सियासी अखाड़ा बना इंदौर का नेहरू स्टेडियम… राहुल गांधी के कार्यक्रम पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

Special News: सियासी अखाड़ा बना इंदौर का नेहरू स्टेडियम… राहुल गांधी के कार्यक्रम पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने

इंदौर/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 12 सितंबर को प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर इंदौर का नेहरू स्टेडियम अब सियासी खींचतान का केंद्र बन गया है। कार्यक्रम की तैयारियों के लिए दिल्ली से टीम इंदौर पहुंच चुकी है, लेकिन स्थानीय कांग्रेस अब तक आयोजन स्थल को लेकर असमंजस में है। कांग्रेस नेता पिछले तीन दिनों से नेहरू स्टेडियम की अनुमति के लिए नगर निगम के चक्कर लगा रहे हैं।

कांग्रेस-बीजेपी में बयानबाजी
मामले में अब भाजपा और कांग्रेस के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव का कहना है कि हाईकोर्ट की ओर से नेहरू स्टेडियम को खेल गतिविधियों के अलावा अन्य आयोजनों के लिए देने पर रोक लगाई गई है। इसी वजह से कांग्रेस को स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति मिलने में परेशानी आ रही है।

महापौर बोले- हाईकोर्ट की रोक के कारण अड़चन
महापौर पुष्यमित्र भार्गव के मुताबिक नेहरू स्टेडियम मूल रूप से खेल गतिविधियों के लिए निर्धारित है। उन्होंने दावा किया कि हाईकोर्ट के निर्देशों के चलते इसे खेल के अलावा किसी अन्य आयोजन के लिए आवंटित नहीं किया जा सकता। ऐसे में राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए अनुमति देने में कानूनी अड़चन सामने आ रही है।

MP Politics: BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में CM मोहन यादव का बड़ा संकेत… जल्द भरे जाएंगे खाली पद

चौकसे का पलटवार- युवाओं से राहुल का संवाद भाजपा को पसंद नहीं
वहीं, शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने अनुमति में हो रही देरी को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी युवाओं और जेन-जी के बीच लोकप्रिय नेता हैं और वे छात्रों से सीधे संवाद करने इंदौर आ रहे हैं। चौकसे ने आरोप लगाया कि भाजपा राहुल गांधी के युवाओं से संवाद को लेकर असहज है और इसी वजह से कार्यक्रम की अनुमति रोकने की कोशिश की जा रही है। उनका कहना है कि कांग्रेस को अब तक अधिकारियों की ओर से यह स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है कि नेहरू स्टेडियम की अनुमति आखिर किस आधार पर रोकी जा रही है।

कोर्ट का हवाला दिया तो अदालत जाएगी कांग्रेस
चिंटू चौकसे ने कहा कि यदि प्रशासन आधिकारिक रूप से हाईकोर्ट की रोक को अनुमति नहीं देने का आधार बताता है तो कांग्रेस भी कानूनी रास्ता अपनाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी अदालत का रुख करने से पीछे नहीं हटेगी। चौकसे ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि यदि राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए अनुमति नहीं दी गई तो कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी 'ईंट से ईंट बजा देगी।'

अब आयोजन स्थल को लेकर बढ़ा सस्पेंस
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर दिल्ली की टीम इंदौर में तैयारियों में जुटी है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल अब भी यही है कि 12 सितंबर का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम आखिर कहां आयोजित होगा? नेहरू स्टेडियम को लेकर भाजपा-कांग्रेस के बीच बढ़ती तकरार ने आयोजन को लेकर सियासी तापमान बढ़ा दिया है। अब नजर इस बात पर है कि प्रशासन और नगर निगम कांग्रेस को कब तक अनुमति देते हैं और क्या राहुल गांधी का कार्यक्रम नेहरू स्टेडियम में ही होगा या पार्टी को किसी वैकल्पिक स्थल का रुख करना पड़ेगा।

Indore Cyber Fraud: CM विजय के नाम पर साइबर ठगी… लोन और आर्थिक मदद का झांसा देकर ऐंठ रहे पैसे

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी