Rahul Gandhi Daura: इंदौर में राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर सियासत तेज… नेहरू स्टेडियम की अनुमति पर संशय

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

Rahul Gandhi Daura: इंदौर में राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर सियासत तेज… नेहरू स्टेडियम की अनुमति पर संशय

इंदौर/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ इंदौर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रस्तावित दौरे को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। उनके कार्यक्रम के लिए नेहरू स्टेडियम में आयोजन की अनुमति मांगे जाने के बाद अब अनुमति को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा है कि नेहरू स्टेडियम में राजनीतिक कार्यक्रमों की अनुमति पिछले कुछ समय से नहीं दी जा रही है, और कांग्रेस इस स्थिति से अवगत हो सकती है।

कांग्रेस के लिए सवाल
ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर कांग्रेस ने नेहरू स्टेडियम में कार्यक्रम की अनुमति के लिए आवेदन क्यों किया है। राजनीतिक जानकारों के बीच इसको लेकर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि यदि अनुमति नहीं मिलती है तो कांग्रेस इसे बड़ा मुद्दा बनाकर सरकार और भाजपा पर सवाल खड़े कर सकती है। वहीं, अनुमति निरस्त होने की स्थिति में भाजपा को भी कांग्रेस पर राजनीतिक निशाना साधने का अवसर मिल सकता है।

Big Breaking News: इमरती देवी ने रामराजा से मांगा नया CM!.. कृष्णा गौर को गले लगाकर बोलीं- रामराजा मुख्यमंत्री बना दे

अभय प्रशाल में हो सकता है कार्यक्रम
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर अभी तस्वीर पूरी तरह साफ नहीं हुई है। अब सभी की निगाहें इंदौर के अभय प्रशाल पर टिकी हैं। चर्चा है कि राहुल गांधी यहां छात्रों के साथ संवाद कर सकते हैं और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर कार्यक्रम आयोजित किया जा सकता है। राहुल गांधी के इंदौर दौरे का स्वरूप क्या होगा और कार्यक्रम के लिए आखिर कौन-सा स्थान तय किया जाता है, इसे लेकर आने वाले दिनों में स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है। फिलहाल नेहरू स्टेडियम की अनुमति और अभय प्रशाल में संभावित कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।

मध्यप्रदेश कांग्रेस बदलेगी नियुक्तियों का तरीका… अब वरिष्ठ नेताओं की सहमति से तय होंगे संगठन के पद

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी