Congress News: सितंबर में इंदौर आ सकते हैं राहुल गांधी… ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

Congress News: सितंबर में इंदौर आ सकते हैं राहुल गांधी… ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

इंदौर/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी सितंबर में इंदौर का दौरा कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक वे शहर में आयोजित होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। मध्य प्रदेश के प्रमुख एजुकेशन हब के रूप में पहचान बना चुके इंदौर में प्रस्तावित इस कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस स्तर पर तैयारियां शुरू होने की चर्चा है।
बताया जा रहा है कि राहुल गांधी के कार्यक्रम की अंतिम तारीख और विस्तृत रूपरेखा अभी तय नहीं हुई है। हालांकि, सितंबर में उनके इंदौर पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्रों के शामिल होने की उम्मीद है।

छात्रों से संवाद पर रहेगा फोकस
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों से संवाद और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा बताया जा रहा है। राहुल गांधी कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों से सीधे बातचीत कर सकते हैं और शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं तथा युवाओं से जुड़े अन्य विषयों पर अपनी बात रख सकते हैं। इंदौर को प्रदेश का प्रमुख शिक्षा केंद्र माना जाता है। यहां देशभर से विद्यार्थी उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और प्रोफेशनल कोर्स की तैयारी के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में राहुल गांधी का छात्रों के बीच प्रस्तावित कार्यक्रम राजनीतिक दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है।

Exclusive News: CM मोहन यादव और सांसद शंकर लालवानी की मुलाकात… इंदौर एयरपोर्ट पर 25 मिनट चली गोपनीय चर्चा

कार्यक्रम की तारीख और स्थान पर फैसला बाकी
फिलहाल कार्यक्रम की तारीख, स्थान और आयोजन से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। कांग्रेस संगठन स्तर पर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार किए जाने के बाद इसकी औपचारिक घोषणा की जा सकती है। राहुल गांधी के इंदौर दौरे की स्थिति स्पष्ट होने के बाद स्थानीय कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के स्तर पर भी तैयारियां तेज होने की संभावना है। सितंबर में प्रस्तावित इस कार्यक्रम पर अब राजनीतिक और छात्र संगठनों की नजर बनी हुई है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mp-bjp-pradesh-karyasamiti-meeting-orchha-mission-2028-social-media-influencers/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी