Exclusive News: सियासत का नया केंद्र इंदौर... दिग्गजों के जमावड़े से अहिल्या नगरी पर देशभर की निगाह

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

Exclusive News: सियासत का नया केंद्र इंदौर... दिग्गजों के जमावड़े से अहिल्या नगरी पर देशभर की निगाह

इंदौर/सुनील बंशीवाल/ खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश की राजनीति में इन दिनों इंदौर और उज्जैन बड़े सियासी केंद्र के तौर पर उभरते दिखाई दे रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इंदौर दौरे और उनके ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन पहली बार प्रदेश के दौरे पर पहुंच रहे हैं। वहीं, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख डॉ. मोहन भागवत का मालवा प्रवास भी इसी दौरान होने जा रहा है। लगातार होने वाले इन बड़े राजनीतिक और संगठनात्मक दौरों ने मालवा अंचल में सियासी गतिविधियां बढ़ा दी हैं।

19 सितंबर को राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम
इंदौर के रीजनल पार्क मैदान में 19 सितंबर को कांग्रेस नेता राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम प्रस्तावित है। कार्यक्रम में राहुल गांधी बड़ी संख्या में छात्रों के बीच संवाद करेंगे। शिक्षा व्यवस्था, युवाओं के मुद्दे, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े विषयों को लेकर यह कार्यक्रम कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का इंदौर दौरा राजनीतिक रूप से खासा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी संगठन उनके स्वागत और स्थानीय नेताओं के साथ बैठक की तैयारियों में जुटा है।

17 सितंबर को मालवा आएंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत
RSS प्रमुख डॉ. मोहन भागवत 17 सितंबर 2026 को मालवा प्रांत के संक्षिप्त प्रवास पर उज्जैन पहुंचेंगे। उनके दौरे में संगठनात्मक बैठकें, स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन और युवाओं के साथ संवाद प्रमुख कार्यक्रम रहेंगे। भागवत 17 सितंबर की दोपहर इंदौर से उज्जैन पहुंचेंगे। शाम को महाकाल परिसर स्थित अरविंद नगर में उज्जैन महानगर के स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे। इसके अगले दिन 18 सितंबर को सुबह 11 बजे सेवाज्ञ संस्थानम् की ओर से आयोजित ‘युवा धर्म संसद’ में देशभर से पहुंचे युवाओं, छात्रों और कामकाजी प्रोफेशनल्स से संवाद करेंगे। कार्यक्रम के बाद वे इंदौर में रात्रि विश्राम करेंगे और अगले दिन मालवा से रवाना होंगे।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/supreme-court-pension-benefits-long-service-regular-employees-madhya-pradesh-teachers/

इस साल मालवा का पहला प्रवास
वर्ष 2026 में संघ प्रमुख का मालवा प्रांत यानी इंदौर-उज्जैन संभाग में यह पहला संक्षिप्त प्रवास है। इससे पहले जनवरी में उनका मध्यप्रदेश दौरा हुआ था, लेकिन वह मध्यभारत प्रांत के अंतर्गत भोपाल विभाग से संबंधित था। हालांकि, मालवा में संघ प्रमुख का एक और महत्वपूर्ण प्रवास पहले से प्रस्तावित है। अक्टूबर-नवंबर के दौरान इंदौर में RSS की महत्वपूर्ण अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक होने जा रही है। इसमें डॉ. मोहन भागवत समेत देशभर से करीब 450 वरिष्ठ संघ पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हो सकते हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार MP आएंगे नितिन नबीन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भी 17 सितंबर को पहली बार मध्यप्रदेश पहुंचेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के बाद यह उनका पहला प्रदेश प्रवास होगा। उनका दौरा इंदौर के अलावा उज्जैन, नीमच और मंदसौर से भी जुड़ा रहेगा। नितिन नबीन का यह दौरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर शुरू हो रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित कार्यक्रमों से भी जुड़ा है। पार्टी संगठन की ओर से उनके स्वागत और कार्यक्रमों को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।

सुपर कॉरिडोर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में होंगे शामिल
नितिन नबीन दिल्ली से सीधे इंदौर पहुंचेंगे। यहां सुपर कॉरिडोर मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को मालिकाना हक से जुड़े पट्टे और रजिस्ट्री अधिकार वितरित किए जाएंगे। इंदौर में राष्ट्रीय अध्यक्ष करीब सवा घंटे रह सकते हैं। इस दौरान वे कुछ लाभार्थियों को सांकेतिक रूप से प्रमाण-पत्र वितरित करने के बाद सभा को संबोधित करेंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से उनके स्वागत की भी तैयारी की जा रही है। स्थानीय संगठन के साथ बैठक और भाजपा कार्यालय दीनदयाल भवन पहुंचने की संभावना भी जताई जा रही है।

Government Employee News: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर… लंबी सेवा के बाद पेंशन से वंचित नहीं कर सकते – सुप्रीम कोर्ट

उज्जैन में दीपोत्सव में शामिल होंगे भाजपा अध्यक्ष
नितिन नबीन के दौरे का एक प्रमुख कार्यक्रम उज्जैन में प्रस्तावित दीपोत्सव भी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर महाकाल लोक और क्षिप्रा नदी के घाटों पर करीब 25 लाख दीप जलाने का महाअभियान आयोजित किया जा रहा है। भाजपा अध्यक्ष इस दीपोत्सव में शामिल होकर दीप प्रज्ज्वलित करेंगे। इसके साथ ही वे विश्वप्रसिद्ध बाबा महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना भी करेंगे। उज्जैन में इसी दौरान RSS प्रमुख मोहन भागवत भी मौजूद रहेंगे। ऐसे में दोनों नेताओं के बीच मुलाकात की संभावना को लेकर भी राजनीतिक चर्चाएं तेज हैं।

नीमच-मंदसौर में भी कार्यक्रम संभव
इंदौर और उज्जैन के बाद नितिन नबीन के नीमच-मंदसौर जाने की भी संभावना है। वे गांधी सागर अभयारण्य में चीतों को छोड़े जाने से जुड़े कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, उनके विस्तृत कार्यक्रम को लेकर अंतिम तस्वीर कार्यक्रम के स्तर पर स्पष्ट होगी।

उमा भारती ने राहुल गांधी को कहा – डोकरा (बुजुर्ग)… सागर शराब कांड पर दिया बड़ा बयान

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 3 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 4 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 5 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 5 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 5 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 5 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

Exclusive News: सियासत का नया केंद्र इंदौर... दिग्गजों के जमावड़े से अहिल्या नगरी पर देशभर की निगाह | Khabar Digital | Khabar Digital