Rahul Gandhi Daura: ‘छात्रों की गूंज’ के लिए 75 हजार पंजीयन का दावा... युवा कांग्रेस, NSUI कर रही मशक्कत!

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

Rahul Gandhi Daura: ‘छात्रों की गूंज’ के लिए 75 हजार पंजीयन का दावा... युवा कांग्रेस, NSUI कर रही मशक्कत!

इंदौर/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ को लेकर इंदौर में तैयारियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस का दावा है कि आयोजन के लिए महज तीन दिनों में 75 हजार से अधिक लोगों ने पंजीयन कराया है। पार्टी को उम्मीद है कि मंगलवार तक यह आंकड़ा एक लाख के करीब पहुंच सकता है।

आयोजन स्थल को लेकर कश्मकश
वहीं दूसरी ओर आयोजन स्थल को लेकर कांग्रेस और प्रशासन के बीच स्थिति अभी स्पष्ट नहीं हुई है। कांग्रेस नेताओं के मुताबिक, प्रशासन की ओर से अब तक कार्यक्रम के लिए आधिकारिक रूप से कोई मैदान आवंटित नहीं किया गया है। इसके बावजूद कांग्रेस ने तय तारीख पर कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी शुरू कर दी है।

रीजनल पार्क के सामने मैदान पर आयोजन की तैयारी
‘छात्रों की गूंज’ का आयोजन 19 सितंबर को इंदौर में प्रस्तावित है। इसके लिए पंजीयन की प्रक्रिया 4 सितंबर की रात से शुरू की गई थी। कांग्रेस कार्यकर्ता क्यूआर कोड के माध्यम से छात्रों से ‘छात्रों की गूंज शिक्षा में सुधार अभियान’ के लिए सहमति पत्र भरवा रहे हैं।

Exclusive News: राहुल गांधी की नई टीम की कवायद तेज.. 25 नेताओं के इंटरव्यू, मध्यप्रदेश के 3 नेता शामिल

विद्यार्थियों की सुलभता की बात
शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे के अनुसार, रविवार तक पंजीयन की संख्या 75 हजार पहुंच गई थी, जबकि सोमवार को यह आंकड़ा और बढ़ गया। कांग्रेस नेताओं का दावा है कि छात्रों और युवाओं के बीच अभियान को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। चौकसे ने बताया कि कांग्रेस ने प्रशासन को कॉलेज और यूनिवर्सिटी परिसर के कुछ मैदानों के विकल्प भी सुझाए थे। पार्टी का कहना है कि इन स्थानों पर आयोजन होने से विद्यार्थियों के लिए पहुंचना आसान रहेगा।

आईडीए को भी लिखा पत्र
आयोजन के लिए कांग्रेस ने रीजनल पार्क के सामने स्थित मैदान को लेकर इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) के सीईओ को भी पत्र भेजा है। कांग्रेस नेताओं के मुताबिक, इस पत्र पर भी सोमवार शाम तक कोई जवाब नहीं मिला था। हालांकि, आधिकारिक अनुमति या मैदान आवंटन का इंतजार किए बिना कांग्रेस ने अपनी तैयारी जारी रखने का फैसला किया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि घोषित कार्यक्रम के मुताबिक रीजनल पार्क के सामने वाले मैदान में ही आयोजन कराने की तैयारी की जा रही है।

दिनभर बैठकों का दौर
कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस नेताओं की सोमवार को दिनभर बैठकें चलीं। इस दौरान अलग-अलग नेताओं को आयोजन की जिम्मेदारियां सौंपी गईं। भंवरकुआं, विष्णुपुरी और खंडवा रोड जैसे विद्यार्थी बहुल इलाकों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
वहीं वार्ड 74 से 77 तक की जिम्मेदारी सचिन सलूजा को सौंपी गई है। बैठक में युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के पदाधिकारियों के साथ प्रदेश सह प्रभारी उषा नायडू, शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे और जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने भी तैयारियों पर चर्चा की।

Congress New Incharge: कांग्रेस ने 6 राज्यों में बदले प्रभारी, सचिन पायलट को पंजाब तो भूपेश बघेल को मिली असम की कमान

19 सितंबर को लेकर सियासी हलचल
अब कार्यक्रम में पंजीयन का आंकड़ा कहां तक पहुंचता है और प्रशासन आयोजन के लिए किस स्थान को मंजूरी देता है, इस पर सभी की नजर है। फिलहाल कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं और 19 सितंबर के कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक हलचल बढ़ गई है।

Sugar Price: चीनी के दाम में बड़ी गिरावट, 15 दिन में ₹10 तक सस्ता हुआ भाव

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 5 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 6 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 6 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 6 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 6 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 7 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

Rahul Gandhi Daura: ‘छात्रों की गूंज’ के लिए 75 हजार पंजीयन का दावा... युवा कांग्रेस, NSUI कर रही मशक्कत! | Khabar Digital | Khabar Digital