Rahul Gandhi Daura: सुमित मिश्रा के पत्र का विपिन वानखेड़े ने दिया जवाब… राहुल गांधी के कार्यक्रम पर BJP-कांग्रेस में तकरार!

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

Rahul Gandhi Daura: सुमित मिश्रा के पत्र का विपिन वानखेड़े ने दिया जवाब… राहुल गांधी के कार्यक्रम पर BJP-कांग्रेस में तकरार!

इंदौर/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 12 सितंबर को प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर इंदौर में बीजेपी और कांग्रेस के बीच सियासी तकरार बढ़ती जा रही है। कार्यक्रम के लिए कांग्रेस ने नेहरू स्टेडियम की अनुमति मांगी है, लेकिन अभी तक नगर निगम की ओर से इस पर अंतिम फैसला नहीं हुआ है।नेहरू स्टेडियम को लेकर शुरू हुए विवाद में अब दोनों दलों के नेता आमने-सामने आ गए हैं। बीजेपी नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को पत्र लिखकर राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए सुपर कॉरिडोर को उपयुक्त स्थान बताया था। उन्होंने बड़ी संख्या में युवाओं के जुटने की स्थिति में पार्किंग, भोजन और अन्य व्यवस्थाओं का भी हवाला दिया था।

विपिन वानखेड़े ने लिखा जवाबी पत्र
अब कांग्रेस जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक विपिन वानखेड़े ने सुमित मिश्रा के पत्र का जवाब दिया है। उन्होंने अपने पत्र में कहा कि बीजेपी नगर अध्यक्ष के पत्र से ऐसा प्रतीत होता है कि उन्हें राहुल गांधी के कार्यक्रम की सफलता को लेकर चिंता है। वानखेड़े ने आरोप लगाया कि बीजेपी और सरकार युवाओं की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और छात्रों से जुड़े गंभीर मुद्दों पर संवाद करना है।

'नेहरू स्टेडियम में पहले हो चुके हैं बड़े आयोजन'
विपिन वानखेड़े ने नेहरू स्टेडियम में पहले आयोजित हो चुके बड़े कार्यक्रमों का हवाला देते हुए बीजेपी के तर्क पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि स्टेडियम में पहले भी 40 से 60 हजार लोगों की मौजूदगी वाले बड़े आयोजन हो चुके हैं। कांग्रेस नेता ने शान लाइव कॉन्सर्ट, बलिदान दिवस समारोह, शौर्य कुंभ और नगर स्थापना वर्षगांठ जैसे आयोजनों का उल्लेख करते हुए कहा कि नेहरू स्टेडियम बड़े कार्यक्रमों की मेजबानी करने में सक्षम है।

Rahul Gandhi Daura: राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर सियासत तेज… BJP ने सुझाए 3 विकल्प

'यह सिर्फ राजनीतिक सभा नहीं'
वानखेड़े ने कहा कि राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम केवल एक राजनीतिक आयोजन नहीं है। इसके जरिए छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर संवाद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं, पेपर लीक, बढ़ती बेरोजगारी और युवाओं की समस्याओं को कार्यक्रम में प्रमुखता से उठाया जाएगा। कांग्रेस का दावा है कि आयोजन का मकसद युवाओं की समस्याओं को सामने लाना और उनके भविष्य से जुड़े विषयों पर चर्चा करना है।

'छोटी मानसिकता छोड़कर अनुमति दिलाने में सहयोग करें'
कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने बीजेपी नगर अध्यक्ष से अपील की कि वे राजनीतिक विरोध से ऊपर उठकर युवाओं के कार्यक्रम के लिए सहयोग करें। उन्होंने सुमित मिश्रा से ‘छोटी मानसिकता का त्याग’ करने और नेहरू स्टेडियम की अनुमति दिलाने में सहयोग करने की अपील की।
वानखेड़े ने युवाओं के हित में न्यायपूर्ण नीतियां बनाने की मांग करते हुए कहा कि कांग्रेस राहुल गांधी के कार्यक्रम का इंदौर में खुले मन से स्वागत करना चाहती है।

Breaking News: नरोत्तम से मिले कैलाश विजयवर्गीय-अजय जामवाल… अंदरखानों से उठ रहे कई सवाल!

नेहरू स्टेडियम बना सियासी अखाड़ा
राहुल गांधी के प्रस्तावित इंदौर दौरे से पहले नेहरू स्टेडियम को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। एक ओर कांग्रेस स्टेडियम में कार्यक्रम की अनुमति के लिए प्रयास कर रही है, वहीं बीजेपी की ओर से वैकल्पिक स्थल सुझाए जा रहे हैं।अब निगाहें नगर निगम के फैसले पर टिकी हैं। यदि नेहरू स्टेडियम की अनुमति नहीं मिलती है तो कांग्रेस पहले ही कुछ वैकल्पिक स्थानों पर विचार कर रही है। ऐसे में राहुल गांधी के कार्यक्रम का अंतिम स्थल तय होने के साथ ही इंदौर की सियासत में यह मुद्दा और गरमाने की संभावना है।

Exclusive News: जेल में ही रहेगा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम… कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 6 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 6 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 7 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 7 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 7 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 8 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस