Meenakshi Natarajan: नटराजन का नामांकन रद्द के बाद राहुल गांधी ने लिया बड़ा फैसला

V
Vijay Pal

0 बार पढ़ा गया

Meenakshi Natarajan: नटराजन का नामांकन रद्द के बाद राहुल गांधी ने लिया बड़ा फैसला

Meenakshi Natarajan: मध्यप्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने का मामला अब राष्ट्रीय मुद्दा बन चुका है। कांग्रेस को लगे इस बड़े झटके के बाद, गुरुवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय संगठन के निर्देश पर दिल्ली में एक आपातकालीन बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में कांग्रेस के सभी राष्ट्रीय महासचिव, राज्यों के प्रभारी और प्रदेश कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्ष शामिल हुए। बैठक के बाद कांग्रेस आलाकमान ने साफ कर दिया है कि वे भाजपा की तानाशाही के सामने झुकने वाले नहीं हैं और वे अब सड़क से लेकर अदालत तक लड़ाई लड़ेंगे।

भाजपा का तानाशाही रवैया

कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने बैठक में लिए गए बड़े फैसलों की जानकारी देते हुए कहा है​ कि मध्य प्रदेश में हमारी प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का फॉर्म सिर्फ इसलिए निरस्त कर दिया गया क्योंकि उन्होंने चुनावी हलफनामे में एक अदालती नोटिस का जिक्र नहीं किया था। हकीकत यह है कि उनके खिलाफ देश की किसी भी अदालत या थाने में न तो कोई आपराधिक मुकदमा दर्ज है, न कोई एफआईआर है और न ही कोई चार्जशीट दाखिल है। इसके बावजूद तानाशाही रवैया अपनाते हुए उनका फॉर्म रिजेक्ट कर दिया गया।।

झारखंड पर बोले वेणुगोपाल

वेणुगोपाल ने आगे कहा कि दूसरी तरफ झारखंड में भाजपा समर्थित एक बड़े कॉरपोरेट घराने के उम्मीदवार ने अपने नामांकन पत्र के कॉलम में अपना नाम तक ठीक से नहीं लिखा था। इतनी बड़ी गलती के बाद भी वहां के रिटर्निंग ऑफिसर ने भाजपा के दबाव में उस फॉर्म को स्वीकार कर दिया।

सांसदों-विधायकों का इस्तीफा

वेणुगोपाल ने आक्रोश जताते हुए कहा कि भाजपा का एक ही काम रह गया है, दूसरी पार्टियों के चुने हुए सांसदों और विधायकों को साम-दाम-दंड-भेद से अपनी तरफ मिलाओ, उनसे जबरन इस्तीफे दिलवाओ और फिर उन्हें अपनी पार्टी का सिंबल देकर संसद या विधानसभा भेजो। कांग्रेस नेतृत्व ने कहा कि पहले यह लोग जनता के जनादेश का अपमान करते हुए वोटों की चोरी करते थे, लेकिन मध्य प्रदेश और झारखंड के इन घटनाक्रमों ने साबित कर दिया है कि अब देश में सीटों की चोरी का एक नया और खेल शुरू हो चुका है।

राहुल गांधी का बड़ा फैसला

इस आपातकालीन सांगठनिक बैठक में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे की मौजूदगी में दो टूक फैसले लिए गए। कांग्रेस कार्यसमिति ने तय किया है कि मध्य प्रदेश में जो कुछ भी हुआ, उसके बाद कार्यकर्ताओं को निराश होने की जरूरत नहीं है। पार्टी इस मामले को लेकर राजनैतिक और कानूनी दोनों मोर्चों पर मजबूती से लड़ेगी। मध्य प्रदेश के विधायकों को दिल्ली बुलाकर राष्ट्रपति के सामने परेड कराने के फैसले को भी इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। कांग्रेस इस मुद्दे को संसद के आगामी सत्र में भी पूरी ताकत से उठाएगी ताकि देश के सामने बीजेपी के इस सीट चोरी मॉडल को बेनकाब किया जा सके।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 4 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 5 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 5 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 6 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 6 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 6 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

Meenakshi Natarajan: नटराजन का नामांकन रद्द के बाद राहुल गांधी ने लिया बड़ा फैसला | Khabar Digital | Khabar Digital