डिंडोरी में गंदगी और बिना लाइसेंस वाले होटलों में छापामार कार्रवाई

S
Shiv Sharan

0 बार पढ़ा गया

डिंडोरी में गंदगी और बिना लाइसेंस वाले होटलों में छापामार कार्रवाई

डिंडोरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव/ खाद्य पदार्थों में मिलावट और स्वच्छता के प्रति लापरवाही बरतने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा चलाए गए एक विशेष सघन निरीक्षण अभियान के तहत गुरुवार को शहर के प्रमुख बस स्टैंड क्षेत्र में ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई, जिससे अवैध रूप से संचालित होटलों और अस्वच्छता फैलाने वाले संचालकों में हड़कंप मच गया।

​कार्रवाई के दौरान 'श्री गुरु कृपा जैन भोजनालय' (प्रोपराइटर शैलेंद्र जैन) में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। जाँच में सामने आया कि यह प्रतिष्ठान बिना किसी वैध पंजीयन के संचालित किया जा रहा था। इतना ही नहीं, यहाँ खाद्य सामग्री को पूरी तरह खुले में बेचा जा रहा था, जो स्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरा हो सकता है। प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से भोजनालय को बंद करने का आदेश दिया। साथ ही, उपयोग किए जा रहे पके हुए तेल और टमाटर की चटनी के नमूने लिए गए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि वैध लाइसेंस और खाद्य सुरक्षा के मानकों को पूरा करने के बाद ही दुकान खोलने की अनुमति दी जाएगी।

भोपाल की बेटी ने रचा इतिहास: 56 साल की उम्र में अफ्रीका के माउंट किलिमंजारो को किया फतह - Khabar Digital

​निरीक्षण दल ने 'मदन होटल' (प्रोपराइटर मदन वर्मन) में स्वच्छता के सभी मानकों को तार-तार होते देखा। वहाँ अत्यधिक गंदगी, जर्जर फर्श और जल निकासी की कुव्यवस्था मिली। वहीं, 'मोले होटल' (प्रोपराइटर मोले दास) में भी साफ-सफाई का अभाव पाया गया। प्रशासन ने इन दोनों प्रतिष्ठानों को 'सुधार सूचना नोटिस' जारी कर सख्त चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही स्वच्छता के कड़े इंतजाम नहीं किए गए, तो आगे और भी कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

​नमूनों की हुई जाँच, गुणवत्ता पर प्रशासन की पैनी नज़र

​अभियान के तहत केवल कार्रवाई ही नहीं, बल्कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जाँचने के लिए कई सैंपल भी लिए गए
​मनोहर चाय (अनुराग वैश्य) कोकोनट वाटर और बिस्किट के नमूने लिए गए।
​श्री नर्मदा फूड एंड बेवरेज (आयुष पाठक) एनर्जी ड्रिंक का सैंपल जाँच के लिए लैब भेजा गया।
​साथ ही, जसवंत किराना और सरोज किराना के संचालकों को भी स्वच्छता और सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जनगणना ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को इस दिन तक नहीं मिलेगी छुट्टी, बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ना मना – Khabar Digital

​उपभोक्ताओं की सुरक्षा सर्वोपरि

​खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रभा सिंह तेकाम ने बताया कि यह कार्रवाई 'खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006' के तहत की गई है। उन्होंने आमजन और संचालकों को ग्रीष्म ऋतु में खाद्य सामग्री के सही भंडारण और स्वच्छता को लेकर विशेष सावधानी बरतने की अपील की। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि यह अभियान एक निरंतर प्रक्रिया है और भविष्य में भी शुद्ध खाद्य सामग्री सुनिश्चित करने के लिए ऐसे निरीक्षण जारी रहेंगे।

MP Railways New Route: भोपाल-जोधपुर समेत कई ट्रेनों के रूट बदले, जानें नया अपडेट – Khabar Digital

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 3 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 3 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 4 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 4 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 4 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 5 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

डिंडोरी में गंदगी और बिना लाइसेंस वाले होटलों में छापामार कार्रवाई | Khabar Digital | Khabar Digital