राजगढ़/धर्मराज सिंह/ मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में सोमवार को बारिश ने बड़ा कहर बरपाया, सारंगपुर के पड़ाना के पास झिरी नाले के तेज बहाव में एक कार बह गई, जिसमें देवास जिले के सतवास क्षेत्र के 11 लोग सवार थे जो देवास से सारंगपुर के कदलावड़ जा रहे थे तभी रास्ते में पढ़ाना बायपास पर बने अंधा मोड़ पर अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी.
पानी का बहाव तेज और अत्यधिक बारिश होने के चलते कार सवार 11 लोग बह गए जिसमे महिला, पुरुष और बच्चे मौजूद थे हादसे में लापता सभी 9 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि 2 लोग को रेस्कयू कर बचा लिया गया । स्थानीय लोगो और राहत,बचाव दल लगातार मेहनत से लापता सभी लोगों की तलाश कर ली गई हैँ कार में 5 पुरुष, 3 महिलाएं और 3 बच्चे सवार थे। बारिश के कारण झिरी नाला उफान पर था। इसके बावजूद लापरवाह चालक ने तेज बहाव के बीच नाला पार करने की कोशिश की और इसी दौरान पानी का बहाव इतना तेज हुआ कि पूरी कार बह गई।
हादसे में मुकेश व हुकुम सिंह 2 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि 9 लोगों की जान चली गई। हादसे की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बच्चे भी इस दर्दनाक हादसे की चपेट में आ गए। बरामद शवों में एक 3 वर्षीय बच्चे का शव भी शामिल बताया जा रहा है।कार का नंबर MP 09 BJ 4684 बताया गया है और वाहन इंदौर का बताया जा रहा है। फिलहाल मृतकों की आधिकारिक पहचान की प्रक्रिया जारी है।
तेज बहाव बना काल
प्रत्यक्ष जानकारी के मुताबिक नाला बारिश के पानी से पूरी तरह उफान पर था। पानी का बहाव इतना तेज था कि कार उसके सामने टिक नहीं सकी और देखते ही देखते पानी में समा गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
मोके पर प्रशासन और बचाव दल ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन किया। दो लोगों को बचाने में सफलता मिली, जबकि बरामद 9 लोगो को सारंगपुर के अस्पताल पीएम के। लिए भेजा गया,वही हादसे में जान गवाने वाले सभी मृतको को शासन कि तरफ से 4-4 लाख कि आर्थिक सहायता कि घोषणा कि गई, सीएम ने हादसे में दुःख प्रकट करते हुये संविदा व्यक्त करते हुए मृतक को आर्थिक सहायता की घोषणा की सोशल मीडिया पर साझा की है









