राजगढ़ : महिला पटवारी को जान से मारने की धमकी… तू तो गई काम से, अब नहीं बचेगी !

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

राजगढ़ : महिला पटवारी को जान से मारने की धमकी… तू तो गई काम से, अब नहीं बचेगी !

राजगढ़/धर्मराज सिंह/खबर डिजिटल/ राजगढ़ जिले में महिला पटवारी को जान से मारने की धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। सीएम हेल्पलाइन पर की गई शिकायत को लेकर महिला पटवारी द्वारा शिकायतकर्ता से फोन पर बातचीत करना आरोपी को इतना नागवार गुजरा कि उसने खुलेआम जान से मारने की धमकी दे डाली। धमकी से जुड़ा ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

6 राउंड तेरे अंदर उतार दूंगा - आरोपी
जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र में पदस्थ महिला पटवारी रितु सेंगर को शिकायतकर्ता जितेंद्र तंवर ने फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धमकाया। आरोपी ने कहा कि
'खेल खत्म, बात खत्म… । गांव तरफ आई तो जान से जाएगी। 6 राउंड तेरे अंदर उतार दूंगा।' बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले सीएम हेल्पलाइन 181 पर महिला पटवारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसी शिकायत के संबंध में महिला पटवारी ने प्रक्रिया के तहत आरोपी को फोन किया था। इसी दौरान आरोपी ने उन्हें धमकी दी।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/jabalpur-elderly-woman-rape-husbands-friend/

महिला पटवारी ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट
धमकी मिलने के बाद महिला पटवारी रितु सेंगर ने कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी जितेंद्र तंवर को गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ धमकी देने, अश्लील व अभद्र भाषा के प्रयोग सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। वायरल ऑडियो को भी साक्ष्य के रूप में जांच में शामिल किया गया है।

पटवारी संघ में आक्रोश
इस घटना के बाद पटवारी संघ में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। संघ के पदाधिकारियों ने महिला कर्मचारी की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो की भी सत्यता की जांच की जा रही है।

https://www.youtube.com/watch?v=O_9Spq3j9EU
शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 4 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 5 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 5 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 5 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 5 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 6 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस