राजगढ़ में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, देवदूत बने पुलिसकर्मी, जवानों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

राजगढ़ में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, देवदूत बने पुलिसकर्मी, जवानों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

धर्मराज सिंह/ खबर डिजिटल/​राजगढ़/ जिले के प्रसिद्ध मां जालपा मंदिर के समीप नेशनल हाईवे-52 पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब भूसे से लदा एक अनियंत्रित ट्रक सड़क के बीचों-बीच पलट गया। चैत्र नवरात्रि के कारण मंदिर क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भारी आवाजाही थी, जिससे एक बड़े हादसे की आशंका बनी हुई थी। हालांकि, मौके पर तैनात डायल-112 के जवानों की तत्परता और जांबाजी ने एक बड़ी जनहानि को टाल दिया।

लापरवाही का लाइव वीडियो

​जानकारी के अनुसार, विदिशा जिले के सिरोंज से राजस्थान की ओर जा रहा यह ट्रक क्षमता से कहीं अधिक भूसा लादे हुए था। ओवरलोडिंग के कारण ट्रक की ऊंचाई और वजन इतना ज्यादा था कि वह सड़क पर चलते समय ही एक ओर झुकने लगा था। इस पूरे खौफनाक मंजर को पीछे से आ रही एक कार में सवार युवक ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ट्रक किस तरह मौत बनकर लहरा रहा था।

https://www.youtube.com/watch?v=JiJvFkZCiFg

​डायल-112 के जवानों की देवदूत जैसी सक्रियता

​जब यह अनियंत्रित ट्रक जालपा मंदिर के पास पहुंचा, तो वहां ड्यूटी पर तैनात डायल-112 के पुलिसकर्मियों की नजर उस पर पड़ी। खतरे को भांपते हुए पुलिसकर्मियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर तुरंत सड़क के बीच में सरकारी वाहन खड़ा कर दिया। उन्होंने बिना वक्त गंवाए दोनों तरफ से आ रहे ट्रैफिक को रोक दिया और लोगों को चिल्ला-चिल्लाकर चेतावनी दी पीछे हट जाओ, कोई आगे मत आना, ट्रक कभी भी पलट सकता है!

​चेतावनी के बाद भी नहीं रुका ड्राइवर

​पुलिस द्वारा बार-बार इशारा करने और चेतावनी देने के बावजूद ट्रक ड्राइवर ने वाहन को रोकने या किनारे लगाने की कोशिश नहीं की। वह असंतुलित ट्रक को आगे बढ़ाता रहा, जिसके परिणामस्वरूप कुछ ही मीटर की दूरी पर ट्रक अचानक बाईं ओर पूरी तरह पलट गया। गनीमत यह रही कि पुलिस पहले ही सड़क खाली करवा चुकी थी, वरना ट्रक की चपेट में कई दोपहिया वाहन और पैदल यात्री आ सकते थे।

​बड़ा हादसा टला

​हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई, जिसे पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक हटवाकर सुचारू कराया। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिसकर्मियों की जमकर सराहना की, क्योंकि अगर चंद सेकंड की भी देरी होती, तो नवरात्रि के इस पावन पर्व पर राजगढ़ में मातम पसर सकता था। वर्तमान में पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया जा रहा है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/rani-avanti-bai-balidan-diwas-dindori-news/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 3 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 4 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 4 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 4 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 5 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 5 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

राजगढ़ में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, देवदूत बने पुलिसकर्मी, जवानों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा | Khabar Digital | Khabar Digital