Rajgarh Breaking News: धार्मिक आयोजन के प्रसाद से फूड पॉयजनिंग, कई लोग बीमार

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

Rajgarh Breaking News: धार्मिक आयोजन के प्रसाद से फूड पॉयजनिंग, कई लोग बीमार

राजगढ़/धर्मराज सिंह/खबर डिजिटल/ जिले के खिलचीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गादिया लुहार में आयोजित धार्मिक कथा कार्यक्रम के दौरान वितरित प्रसाद खाने से कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई। प्रसाद भोजन करने के बाद लोगों में पेट में जलन, दस्त और उल्टी की शिकायत सामने आई, जिससे गांव में हड़कंप मच गया।

कई लोगों की बिगड़ी तबियत
जानकारी के अनुसार कथा कार्यक्रम के समापन के बाद प्रसाद के रूप में भोजन कराया गया था। देर रात अचानक कई लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। गादिया लुहार गांव सहित आसपास के गांवों के निवासी भी फूड पॉयजनिंग के शिकार हुए हैं।

अस्पताल में कराया भर्ती
स्थिति गंभीर होने पर 108 एंबुलेंस की मदद से बीमार लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार 10 लोगों की हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें खिलचीपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

प्रसाद खाने के बाद हुए बीमार
बीमारों में बच्चे और युवक भी शामिल बताए जा रहे हैं। वहीं आसपास के गांवों से भी प्रसाद खाने के बाद अन्य लोगों की तबीयत बिगड़ने की खबरें सामने आ रही हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन सक्रिय हो गया है। फिलहाल सभी बीमारों का उपचार जारी है और मामले की जांच की जा रही है कि प्रसाद में फूड पॉयजनिंग कैसे हुई।

https://www.youtube.com/watch?v=3JE44nF6lMo
शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

Rajgarh Breaking News: धार्मिक आयोजन के प्रसाद से फूड पॉयजनिंग, कई लोग बीमार | Khabar Digital | Khabar Digital