राजगढ़/खबर डिजिटल/धर्मराज सिंह/ Rajgarh Land Dispute: राजगढ़ जिले के खुजनेर में ज़मीन विवाद ने शनिवार को बड़ा रूप ले लिया। तहसील न्यायालय के आदेश पर सीमांकन और कब्जा दिलाने की कार्रवाई के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए। एक पक्ष के परिजनों ने थाने के सामने सड़क जाम कर पुलिस पर पक्षपात और मारपीट के आरोप लगाए। हालात संभालने के लिए एसडीओपी समेत कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा।
क्या है पूरा मामला....
राजगढ़ जिले के खुजनेर थाना क्षेत्र के ग्राम बखेड़ में बीरम वर्मा और प्रेमनारायण मालवीय के बीच लंबे समय से ज़मीन को लेकर विवाद चल रहा था। तहसील न्यायालय के आदेश पर राजस्व अमले ने विवादित भूमि का सीमांकन किया, जिसमें भूमि बीरम वर्मा के पक्ष में पाई गई। इसके बाद तहसीलदार की मौजूदगी में संबंधित पक्ष को कब्जा दिलाया गया।
कब्जा दिलाने की कार्रवाई के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और मारपीट की घटना सामने आई। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए धारा 151 के तहत दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लिया।
Jyotiraditya Scindia: भाजपा ने दी मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को बड़ी जिम्मेदारी
शनिवार को प्रेमनारायण मालवीय और उनके जमाई को थाने में बंद किए जाने से नाराज़ परिजनों ने खुजनेर थाने के सामने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने पुलिस पर पक्षपात और मारपीट के आरोप लगाए। इसके बाद तहसील न्यायालय परिसर में भी हंगामे की स्थिति बन गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी अरविंद सिंह राठौड़, राजगढ़ थाना प्रभारी मंजू मखेनीया और छापीहेड़ा थाना प्रभारी उमाशंकर मुकाती पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाइश देकर स्थिति को शांत कराया। बाद में दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में राजगढ़ जेल भेज दिया गया।
Datia By Election: दतिया उपचुनाव में घनश्याम सिंह पर कांग्रेस के उम्मीदवार
पुलिस का कहना है कि तहसील न्यायालय के आदेश के अनुसार सीमांकन और कब्जा दिलाने की कार्रवाई की गई थी। इसके बाद हुए विवाद में दोनों पक्षों की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और मामले की विवेचना जारी है।









