Rajgarh Breaking News: ऑपरेशन स्पेशल-75 इन जंगल… पारदी गैंग के 3 आरोपी गिरफ्तार

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

Rajgarh Breaking News: ऑपरेशन स्पेशल-75 इन जंगल… पारदी गैंग के 3 आरोपी गिरफ्तार

राजगढ़/धर्मराज सिंह/खबर डिजिटल/ जिले में हुई सनसनीखेज डकैती की वारदात का राजगढ़ पुलिस ने महज 5 दिनों में खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। ऑपरेशन स्पेशल–75 के तहत घने जंगलों में चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस ने पारदी गैंग के मुख्य सरगना जीवा सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस पूरे ऑपरेशन का खुलासा राजगढ़ पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी ने किया। उन्होंने बताया कि पारदी गैंग द्वारा डकैती और चोरी की कई वारदातों को अंजाम दिया गया था, जिनकी कड़ियां जोड़ते हुए पुलिस ने आरोपियों तक पहुंच बनाई।

जंगलों में चला 2 दिन का कठिन ऑपरेशन
डकैती के बाद आरोपी गुना जिले के रिहाना, समरसिंघा और बिलास के जंगलों में डेरा डालकर रह रहे थे। आरोपियों की सूचना मिलते ही राजगढ़ पुलिस ने 5 विशेष टीमों का गठन किया और करीब 75 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को जंगलों में उतारा गया। घने जंगलों में यह ऑपरेशन लगातार 2 दिनों तक चला, जहां पुलिस टीमों ने 10 से 15 किलोमीटर पैदल सफर तय किया। इस दौरान कई जवानों ने करीब 20 घंटे तक बिना पानी और भोजन के जंगलों में रहकर सर्च ऑपरेशन को अंजाम दिया।

3 आरोपी गिरफ्तार, हथियार व वाहन जब्त
दबिश के दौरान जंगल में बने डेरे में 10 से 15 लोग मौजूद थे। पुलिस को देखकर कई आरोपी फरार हो गए, जबकि 3 आरोपियों को मौके से पकड़ लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 30 हजार रुपये नगद, एक भरमार बंदूक, 15 जिंदा कारतूस, 6 मोटरसाइकिल जब्त की हैं।

मुख्य आरोपी पर दर्ज हैं दर्जनों संगीन मामले
गिरफ्तार आरोपियों में पारदी गैंग का मुख्य सरगना जीवा भी शामिल है, जिस पर अन्य जिलों में डकैती, लूट और हत्या जैसे दर्जनों गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस का मानना है कि यह गैंग लंबे समय से अलग-अलग जिलों में वारदात कर जंगलों में छिप जाता था।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/indore-news-contaminated-water-death-mohan-government-in-mp/

सराफा बाजार में की थी वारदात
गौरतलब है कि 25 दिसंबर को राजगढ़ के सराफा बाजार स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान में पारदी गैंग ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया था, जिसके बाद से पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी।

कांबिंग अभियान जारी
ऑपरेशन के बाद भी पुलिस ने करीब 150 से 200 जवानों के साथ जंगलों में कांबिंग अभियान चलाया। फरार आरोपियों की तलाश अब भी जारी है। पूछताछ के दौरान और भी वारदातों के खुलासे की संभावना जताई जा रही है।

एसपी ने की जवानों की सराहना
एसपी अमित तोलानी ने इस साहसिक ऑपरेशन में शामिल 75 जांबाज पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता टीमवर्क और पुलिस के मजबूत मनोबल का परिणाम है। उन्होंने इस अभियान में सहयोग के लिए गुना पुलिस का भी आभार व्यक्त किया। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और फरार बदमाशों की तलाश तेज कर दी गई है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/morena-infant-abuse-case-accused-arrested-police-action/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

Rajgarh Breaking News: ऑपरेशन स्पेशल-75 इन जंगल… पारदी गैंग के 3 आरोपी गिरफ्तार | Khabar Digital | Khabar Digital