Raksha Bandhan 2026: भाई की कलाई पर राखी बांधना पड़ा महंगा, ट्रेन फुल, बसों का किराया बढ़ा और फ्लाइट टिकट आसमान पर

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

Raksha Bandhan 2026: भाई की कलाई पर राखी बांधना पड़ा महंगा, ट्रेन फुल, बसों का किराया बढ़ा और फ्लाइट टिकट आसमान पर

रक्षाबंधन पर भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए इंदौर आने वाली बहनों के सामने इस बार सफर बड़ी परेशानी बन गया है. त्योहार से पहले ही ट्रेनों में सीटों का संकट खड़ा हो गया है. कई प्रमुख ट्रेनों में नो रूम है, जबकि कुछ में वेटिंग लंबी हो चुकी है. बसों का किराया भी सामान्य दिनों के मुकाबले करीब 60 फीसदी तक बढ़ गया है. वहीं फ्लाइट टिकटों के दाम भी कई गुना ऊपर पहुंच गए हैं.

25 से 27 अगस्त के बीच इंदौर आने-जाने की बुकिंग पर नजर डालें तो खासकर पुणे रूट पर हालात काफी मुश्किल हैं. यहां ट्रेन से लेकर फ्लाइट तक सफर महंगा पड़ रहा है.

ट्रेनों में सीट मिलना हुआ मुश्किल

पुणे से इंदौर आने वाली दौंड एक्सप्रेस में नो रूम के साथ 87 तक वेटिंग दिखाई दे रही है. मालवा एक्सप्रेस में भी नो रूम है और वेटिंग 80 तक पहुंच गई है. अवंतिका एक्सप्रेस में 119 तक वेटिंग के साथ सीट उपलब्ध नहीं है.

इसके अलावा हमसफर एक्सप्रेस और दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस में इंदौर आने और जाने दोनों तरफ नो रूम की स्थिति है. उज्जैन तक पहुंचने वाली कुछ ट्रेनों में भी सीटों की उपलब्धता लगातार कम हो रही है.

राखी के लिए घर आना जेब पर भारी

त्योहार के मौके पर घर लौटने वाली बहनों के लिए इस बार सफर का खर्च भी चिंता बढ़ा रहा है. सामान्य दिनों में जिस यात्रा पर कम पैसे खर्च होते हैं, वही टिकट अब आखिरी समय की बुकिंग के चलते काफी महंगा हो सकता है.

ट्रैवल एजेंट योगेश पाठक के मुताबिक रक्षाबंधन करीब आने के साथ ट्रेन, बस और फ्लाइट में सीटें तेजी से भरेंगी. ऐसे में देर से टिकट कराने वालों को ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है.

बसों का किराया भी बढ़ा

इंदौर आने के लिए बस का सफर भी अब सस्ता विकल्प नहीं रह गया है. बस किराए में पहले ही करीब 60 फीसदी तक बढ़ोतरी हो चुकी है. इसके साथ कुछ ऑपरेटर एयरलाइंस की तरह डायनामिक फेयर भी लागू कर रहे हैं.

इसका सीधा मतलब है कि जैसे-जैसे सीटें कम होती जाएंगी, किराया बढ़ता जाएगा. इंदौर-भोपाल के बीच चलने वाली चार्टर्ड बसों में भी कई सेवाओं की आधे से ज्यादा सीटें बुक हो चुकी हैं.

पुणे रूट पर सबसे ज्यादा खर्च

रक्षाबंधन पर पुणे से इंदौर आने वालों के लिए फ्लाइट सबसे महंगा विकल्प बनती दिख रही है. 25 से 27 अगस्त के बीच पुणे से इंदौर का हवाई किराया 13,570 रुपये तक पहुंच गया है. वहीं इंदौर से पुणे जाने का टिकट करीब 13,391 रुपये तक है.

यानी दोनों तरफ का सफर करने पर एक व्यक्ति को करीब 27 हजार रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं. ट्रेन में भी पुणे-इंदौर रूट पर राहत नहीं है. दौंड एक्सप्रेस में नो रूम और 87 तक वेटिंग है.

इन शहरों से फ्लाइट का किराया

दिल्ली से इंदौर आने का किराया करीब 11,667 रुपये और वापसी का 7,908 रुपये तक है. मुंबई से इंदौर का टिकट 10,864 रुपये और वापसी 7,124 रुपये तक पहुंच गया है.

हैदराबाद से आने का किराया 11,602 रुपये और लौटने का 8,483 रुपये है. वहीं बैंगलूरु से इंदौर आने के लिए करीब 10,952 रुपये और वापसी में 7,626 रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं.

प्रमुख ट्रेनों की स्थिति
दौंड एक्सप्रेस: नो रूम, 87 वेटिंग
मालवा एक्सप्रेस: 80 वेटिंग, नो रूम
अवंतिका एक्सप्रेस: 119 वेटिंग, नो रूम
हमसफर एक्सप्रेस: दोनों तरफ नो रूम
दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस: दोनों तरफ नो रूम

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 2 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 3 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 3 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 3 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 3 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 4 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

Raksha Bandhan 2026: भाई की कलाई पर राखी बांधना पड़ा महंगा, ट्रेन फुल, बसों का किराया बढ़ा और फ्लाइट टिकट आसमान पर | Khabar Digital | Khabar Digital