भोपाल/खबर डिजिटल/ नवरात्रि से पहले मध्य प्रदेश में गरबा आयोजनों को लेकर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय के लोग गरबा में शामिल होना चाहते हैं तो उनका स्वागत है, लेकिन उन्हें आयोजन की धार्मिक प्रकृति और कुछ परंपराओं का ध्यान रखना चाहिए।
‘तिलक लगाकर गरबा में आएं’
रामेश्वर शर्मा ने कहा कि मुस्लिम समाज के लोग गरबा में शामिल हों तो माथे पर तिलक लगाकर आएं और गौ माता की रक्षा का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि गरबा उनके लिए केवल नृत्य या मनोरंजन का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि मां भगवती की पूजा और आस्था से जुड़ा आयोजन है।
BREAKING NEWS: ‘दादा’ का ‘दिग्गी’ पर प्रहार… जयवर्धन सिंह के राजनीतिक भविष्य की चर्चा!
‘बहन-बेटियों को भी साथ लाएं’
बीजेपी विधायक ने कहा कि यदि मुस्लिम समुदाय के युवक गरबा में शामिल होने आते हैं तो उन्हें अपने परिवार की बहन-बेटियों को भी साथ लेकर आना चाहिए। उन्होंने कहा कि गरबा में आने वाले लोगों की भावना और श्रद्धा महत्वपूर्ण है।
गलत नीयत से आने वालों पर भी दिया बयान
रामेश्वर शर्मा ने कहा कि जो लोग अच्छे मन और श्रद्धा के साथ गरबा में शामिल होंगे, उन्हें मां भगवती का आशीर्वाद मिलेगा। वहीं, गलत नीयत से गरबा में आने वालों को लेकर उन्होंने कहा कि देवी मां राक्षसों का भी वध करती हैं। नवरात्रि और गरबा आयोजनों की शुरुआत से पहले विधायक का यह बयान चर्चा में है। गरबा आयोजनों में प्रवेश और भागीदारी को लेकर मध्य प्रदेश में हर साल विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आती रही हैं।
सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर लीला साहू की विधायक अजय सिंह ‘राहुल’ से अपील… हमा्रा साथ दें!









