Rang Panchami Katha: रंग पंचमी मनाने के पीछे यह है कारण… पुराणों में भी मिलता है उल्लेख

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

Rang Panchami Katha: रंग पंचमी मनाने के पीछे यह है कारण… पुराणों में भी मिलता है उल्लेख

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ सनातन धर्म में रंग पंचमी के पर्व का बहुत महत्व है, जिसे होली के बाद पंचमी तिथि पर मनाया जाता है, इस दिन रंगों की बौछार के जरिए खुशियों का इजहार किया जाता है। यह पर्व चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन देवी-देवता धरती पर आकर भक्तों के साथ होली खेलते हैं, और उनकी मनोकामनाओं को पूरा करते हैं। मनुष्यों को फल प्राप्ति के लिए उनकी आराधना कर त्योहार को मनाया जाना चाहिए, और सबसे पहले अपने आराध्य को रंग गुलाल अर्पित करने चाहिए।

राधा कृष्ण की रंगपंचमी कथा
पौराणिक कथाओं के अनुसार, त्रेता युग की शुरुआत में भगवान विष्णु ने 'धुली वंदन' किया था, जिसका अर्थ है कि उन्होंने विभिन्न तेजस्वी रंगों के रूप में अवतार लिया था। इन रंगों को जीवन में अंगीकार कर रोगों, दोषों और पापों से मुक्ति का मार्ग प्रशस्त किया जाता है। इसी तरह भगवान कृष्ण ने भी विभिन्न रंगों में अवतार लिया, और होली को ब्रह्मांड का एक तेजस्वी उत्सव बनाया। रंग बिरंगे त्योहार होली का संबंध भगवान कृष्ण के विभिन्न रूपों, कलाओं और गुणों से है। मान्यता है कि चैत्र मास की पंचमी को भगवान कृष्ण ने राधा जी के साथ होली खेली थी। उन्हें खेलते देखकर सभी गोपियां भी कृष्ण के साथ होली खेलने आ गईं। उस समय पृथ्वी पर एक मनमोहक दृश्य उत्पन्न हुआ, जिसे देखकर सभी देवी-देवता मंत्रमुग्ध हो गए। नतीजतन वे भी सभी गोपी और ग्वालों का रूप धारण करके पृथ्वी पर होली खेलने के लिए आ गए। उनके आगमन की खुशी में सभी ने पूरे वातावरण को रंगबिरंगा कर दिया। तभी से रंगपंचमी को गुलाल उड़ाने की परंपरा शुरू हुई। इसीलिये इस दिन मनुष्य भी देवी-देवताओं का आशीर्वाद पाने और श्रीकृष्ण की भक्ति को जीवन में उतारने के लिए रंग पंचमी का त्योहार मनाते हैं।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mahakal-temple-250-rupees-aarti-controversy-ujjain/

भगवान श्रीराम की कथा
हमारे कई त्योहार भगवान श्रीराम के 14 वर्षों के वनवास पर आधारित है, इसी में रंग पंचमी भी शामिल है। पौराणिक कथाओं के मुताबिक फाल्गुन मास की पंचमी तिथि का विशेष धार्मिक महत्व है। माना जाता है कि इसी दिन भगवान राम ने अपने 14 वर्ष के वनवास के दौरान चंदेरी से होकर अपनी यात्रा पूरी की थी और इस भूमि को अपने चरणों से पवित्र किया था। ऐसा कहा जाता है कि उन्होंने इसी दिन इस स्थान पर अपने कदम रखे थे। यही कारण है कि होली के पांच दिन बाद, करीला की पहाड़ी पर जनजाति के लोगों ने भगवान श्रीराम के आगमन पर रंग पंचमी का त्योहार मनाया था, जिसमें उन्होंने पारंपरिक नृत्य करने के साथ एक दूसरे पर अबीर गुलाल लगाकर भगवान का अभिवादन किया, जोकि बड़ी परंपरा बन गई, और पूरे देश में फैल गई।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/karva-chauth-mata-rajasthan-famous-temple-2025/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 6 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 7 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 8 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 8 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 8 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 8 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

Rang Panchami Katha: रंग पंचमी मनाने के पीछे यह है कारण… पुराणों में भी मिलता है उल्लेख | Khabar Digital | Khabar Digital