CM डॉ. मोहन यादव बोले- रानी अवंती बाई का बलिदान सदियों तक रहेगा अविस्मरणीय, एशिया और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ डिंडोरी का नाम

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

CM डॉ. मोहन यादव बोले- रानी अवंती बाई का बलिदान सदियों तक रहेगा अविस्मरणीय, एशिया और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ डिंडोरी का नाम

शैलेश नामदेव/खबर डिजिटल/ डिंडोरी/ मध्य प्रदेश की महान वीरांगना रानी अवंती बाई के बलिदान दिवस पर डिंडोरी जिले के बालपुर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री आवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनता को संबोधित करते हुए रानी के अदम्य साहस और मातृभूमि के प्रति उनके समर्पण को नमन किया।

​संग्रहालय का लोकार्पण

​मुख्यमंत्री ने रानी अवंती बाई की स्मृति को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए बालपुर में 1 करोड़ की लागत से नवनिर्मित संग्रहालय का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि यह संग्रहालय आने वाली पीढ़ियों को रानी के पराक्रम और बलिदान की याद दिलाता रहेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि सिवनी के मनखेड़ी में जन्मी रानी की तलवार जब चलती थी, तो अंग्रेजों के हौसले पस्त हो जाते थे। जब अंग्रेजों ने राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह को तोप से उड़ाया, तब रानी ने ही क्रांति की कमान संभाली थी। सागर में उनके नाम पर विश्वविद्यालय की स्थापना भी इसी दिशा में एक बड़ी श्रद्धांजलि है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/rajgarh-khilchipur-jagannath-temple-idols-stolen-by-priest-cctv-leak/

डिंडोरी ने रचा इतिहास

​मुख्यमंत्री ने डिंडोरी जिला प्रशासन की प्रशंसा करते हुए बताया कि एनीमिया मुक्त भारत संकल्प के तहत एक ही दिन में 50,000 से अधिक महिलाओं और बेटियों की स्वास्थ्य जांच की गई। इस शानदार उपलब्धि के कारण डिंडोरी का नाम एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ है। साथ ही, 14-15 वर्ष की बेटियों के HPV टीकाकरण में भी जिला प्रदेश में प्रथम रहा।

​जनप्रतिनिधियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

​समारोह के मुख्य अतिथि सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते का स्वागत स्थानीय कलाकारों ने पारंपरिक गैंडी नृत्य से किया। कुलस्ते ने कहा कि रानी का बलिदान स्वर्ण अक्षरों में अंकित है और समाज में एकता व राष्ट्रभक्ति को मजबूत करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने रानी के सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए बालपुर के इस स्थान का उपयोग सामाजिक कार्यों के लिए करने का आह्वान किया और अपने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

​प्रशासनिक और स्थानीय नेतृत्व की उपस्थिति

​कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने रानी के जीवन को देशभक्ति की अनुपम मिसाल बताया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रूद्रेश परस्ते, भाजपा जिलाध्यक्ष चमरू सिंह नेताम, एसपी वाहिनी सिंह, जिला पंचायत सीईओ दिव्यांशु चौधरी सहित बड़ी संख्या में जन प्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। यह आयोजन रानी अवंती बाई के प्रति कृतज्ञता और गौरव का प्रतीक बन गया।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/former-union-minister-arun-yadavs-statement-on-whether-he-will-contest-the-rajya-sabha-elections-or-not/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 3 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 4 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 4 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 4 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 5 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 5 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

CM डॉ. मोहन यादव बोले- रानी अवंती बाई का बलिदान सदियों तक रहेगा अविस्मरणीय, एशिया और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ डिंडोरी का नाम | Khabar Digital | Khabar Digital