खबर Digital News रिपोर्टर /कटनी-- विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र में एक विवाहित महिला से कथित दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि पत्नी की सहेली होने के कारण बने पारिवारिक संबंधों का फायदा उठाकर एक व्यक्ति ने महिला पर लगातार बातचीत का दबाव बनाया और पति के घर से बाहर रहने के दौरान उसके घर में घुसकर दुष्कर्म किया।पीड़िता की शिकायत के अनुसार, आरोपी पिछले करीब दो माह से लगातार संपर्क करने का दबाव बना रहा था। आरोप है कि 15 जून 2026 को जब पीड़िता का पति धार्मिक कथा के सिलसिले में घर से बाहर था, तभी आरोपी प्रशांत उर्फ शेरा मिश्रा ने घर पहुंचकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद पति के लौटने पर पीड़िता ने पूरी आपबीती बताई और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।शिकायत मिलते ही महिला थाने में जीरो एफआईआर दर्ज की गई और मामला विजयराघवगढ़ थाने भेजा गया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेशी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जिला जेल कटनी भेज दिया गया।पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं एसडीओपी वीरेंद्र धार्वे के निर्देशन में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
शादीशुदा महिला से दुष्कर्म का आरोप, दोस्ती का भरोसा बना दरिंदगी का जरिया!
Khabar Digital Desk
0 बार पढ़ा गया









