रपटा नाले पर कब्जे का खेल खत्म, कलेक्टर ने अपील खारिज कर दिए हटाने के निर्देश

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

रपटा नाले पर कब्जे का खेल खत्म, कलेक्टर ने अपील खारिज कर दिए हटाने के निर्देश

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी- जिले में शासकीय भूमि और प्राकृतिक जल स्रोतों पर हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर ली है। ग्राम खिरहनी स्थित रपटा नाले पर बनाए गए अवैध बाउंड्रीवॉल के मामले में कलेक्टर न्यायालय ने अपील खारिज कर निर्माण हटाने के आदेश जारी किए हैं। कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर 24 मार्च को मौके पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तय की गई है।अवैध निर्माण हटाने के आदेशप्रकरण में प्रवीण कुमार बजाज द्वारा दायर अपील को निराधार मानते हुए कलेक्टर न्यायालय ने इसे खारिज कर दिया। न्यायालय ने स्पष्ट किया कि बिना वैध अनुमति के प्राकृतिक नाले की भूमि पर किया गया निर्माण पूरी तरह अवैधानिक है और इसे तत्काल हटाया जाना आवश्यक है।नाले के स्वरूप से छेड़छाड़जांच में सामने आया कि रपटा नाले के समीप स्थित बरसाती नाले की भूमि पर बाउंड्रीवॉल का निर्माण कर जल प्रवाह को प्रभावित किया गया है। पटवारी प्रतिवेदन में भी पुष्टि हुई है कि निर्माण नाले के भीतर तक किया गया, जिससे प्राकृतिक बहाव बाधित हुआ।नियमों का खुला उल्लंघननगर एवं ग्राम निवेश विभाग की रिपोर्ट के अनुसार—नाले और नदी की सीमा से 50 मीटर के दायरे में निर्माण प्रतिबंधित होने के बावजूद निर्माण किया गया।स्वीकृत मार्ग को बाउंड्रीवॉल से अवरुद्ध किया गया।संबंधित भूमि पर किसी प्रकार की वैध अनुमति जारी नहीं की गई थी।पुराने अभिलेखों में दर्ज है नालावर्ष 1907-08 के राजस्व अभिलेख में खसरा नंबर 442 को “शासकीय पानी मद” एवं “नाला” के रूप में दर्ज पाया गया है। इसके बावजूद वर्तमान में भूमि का निजी स्वामित्व दर्ज होना गंभीर सवाल खड़े करता है। कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम कटनी प्रमोद कुमार चतुर्वेदी को 15 दिनों में विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।24 मार्च को हटेगा अतिक्रमणकलेक्टर के आदेश के पालन में एसडीएम द्वारा संयुक्त दल का गठन किया गया है। यह टीम 24 मार्च को मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण हटाएगी। दल में तहसीलदार, कार्यपालिक मजिस्ट्रेट, राजस्व निरीक्षक, पटवारी सहित राजस्व अमला शामिल रहेगा।प्रशासन का सख्त संदेशप्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्राकृतिक संसाधनों और शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस कार्रवाई के साथ ही भूमि रिकॉर्ड में गड़बड़ी की जांच भी तेज कर दी गई है, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 3 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 4 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 4 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 4 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 4 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 5 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

रपटा नाले पर कब्जे का खेल खत्म, कलेक्टर ने अपील खारिज कर दिए हटाने के निर्देश | Khabar Digital | Khabar Digital