रेडक्रॉस सोसाइटी में अनियमितताएं उजागर: बिना सूचना सचिव की नियुक्ति, चुनाव पर उठे सवाल

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

रेडक्रॉस सोसाइटी में अनियमितताएं उजागर: बिना सूचना सचिव की नियुक्ति, चुनाव पर उठे सवाल

नीमच। भारतीय रेडक्रास सोसाइटी में पिछले कई वर्षों से चुनाव नहीं हुए ऐसे में लगभग 2800 से ज्यादा लोग आजीवन सदस्य बनकर रेडक्रास सोसाइटी में सेवा के साक्षी बने हुए है। ऐसे में नीमच जिले के अधिकारी अपनी मनमानी चलाते हुए बिना किसी आजीवन सदस्य को जानकारी दिए, बिना किसी मीटिंग के एक महीना पहले सदस्य बने व्यक्ति डॉ स्वपनिल वधवा को सचिव बना देते हैं और उसके बाद 25 अगस्त को चुनाव की घोषणा भी कर देते हैं। मजे की बात यह है कि इस पूरे घटनाक्रम में आजीवन सदस्यों से किसी प्रकार की भनक तक नही लगने दी गयी। और कोई राय मशवरा भी नहीं किया गया और ना ही किसी प्रकार का पत्र व्यवहार किया गया।

आखिर रेडक्रास समिति के जिम्मेदार अधिकारियों को ऐसी क्या आन पड़ी थी बिना सूचना के ही डॉ. स्वपनिल वधवा को सचिव बना दिया और अगले चुनाव की घोषणा भी मनमानी ढंग से कर ली। अगर चुनाव की घोषणा करके बाकी पदों पर पदाधिकारी को नियुक्त करना है तो फिर 20 दिन पहले सचिव की नियुक्ति करने की क्या आवश्यकता लगी।

2800 आजीवन सदस्यों की छटनी कर अधिकारियों ने मात्र 22 लोगों की लिस्ट चस्पा कर दी और उन्हें भी चुनाव और सचिव बनने की कोई जानकारी नहीं दी गई। ऐसे में उन्ही 22 लोगों में से आजीवन सदस्य एवं महाकाल एक्सप्रेस समाचार पत्र के संपादक आशीष बंग माहेश्वरी ने आज एक लिखित आवेदन के साथ अपनी आपत्ति दर्ज कराई है उन्होंने इस आपत्ति में स्पष्ट रूप से मांग की है कि निर्वाचन के बारे में व्यापक रूप से सभी 2800 सदस्यों को सूचित किया जाए एवं विधिपूर्वक निष्पक्ष चुनाव करवाया जाए। साथ ही 25 अगस्त को होने वाले चुनावो को तत्काल निरस्त करने के आदेश जारी किए जाए। हालाँकि इस मामले में प्रदेश के राज्यपाल तक भी लिखित शिकायत पहुंची है और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181 पर भी शिकायत दर्ज करवाई जा रही है अब देखना यह है कि प्रशासन उक्त मामले को गंभीरता से लेकर क्या चुनाव निरस्त कर पाएंगे ओर क्या नियमानुसार चुनाव करवाएंगे।

सूत्रों से ये भी ज्ञात हुआ है कि रेडक्रॉस में कब्जा करके अपनी दुकान चलाने वालो ने कुछ ऐसा चक्कर चलाया है कि अधिकारी सब नियम ताक में रखते हुए आपत्ति को कचरे के डिब्बे में डालने की बात कह कर अनियमितता के साथ ही चुनाव करवाने का दम्भ भरते हुए नजर आ रहे हैं ।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 1 hour ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 2 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 3 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 3 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 3 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 3 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस