रीवा में 66.71 करोड़ की लागत से बनेगा IT पार्क, युवाओं को मिलेगा रोजगार

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

रीवा में 66.71 करोड़ की लागत से बनेगा IT पार्क, युवाओं को मिलेगा रोजगार

खबर डिजिटल/रीवा: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रीवा में 66 करोड़ 71 लाख रुपए की लागत से बनने वाले आईटी पार्क का वर्चुअल भूमि पूजन किया। यह आईटी पार्क रीवा और आसपास के क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने मऊ जिले के पटेरा और नया गांव में 29 करोड़ रुपए की लागत से विकसित होने वाले औद्योगिक क्षेत्र का भी वर्चुअल शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने तिमाही पर्यटन न्यूज़लेटर 'ऑफबीट मध्य प्रदेश' का विमोचन भी किया, जो राज्य के पर्यटन को बढ़ावा देगा। इसके अलावा, एमपी पर्यटन और एपीएस विश्वविद्यालय के बीच पर्यटन प्रबंधन के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए, जिससे युवाओं को पर्यटन और अतिथि सत्कार के क्षेत्र में प्रशिक्षण के अवसर मिलेंगे।

रीवा में क्या बोला मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सुने -

https://www.youtube.com/live/6ep0DeKWfrU

बघेली लोक संस्कृति से हुआ स्वागत

रीवा में आयोजित रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का बघेलखण्ड के लोक कलाकारों ने बघेली संस्कृति और गुदुम नृत्य के साथ पारंपरिक स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भगवान महामृत्युंजय के मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की।

स्व. रतन टाटा को श्रद्धांजलि

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उद्योगपति स्व. रतन टाटा की रंगोली से बनाए गए चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके देश के विकास में किए गए योगदान को याद करते हुए उनके व्यक्तित्व की सराहना की।
इस मौके पर उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल और अन्य मंत्रीगण, सांसद जनार्दन मिश्रा सहित कई गणमान्य नागरिक और अधिकारी मौजूद रहे।

https://www.youtube.com/watch?v=2SMJ1kFbZfI&t=8s
शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

रीवा में 66.71 करोड़ की लागत से बनेगा IT पार्क, युवाओं को मिलेगा रोजगार | Khabar Digital | Khabar Digital