जांच की आड़ में फुटकर मेडिकल संचालक हो रहे परेशान

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

जांच की आड़ में फुटकर मेडिकल संचालक हो रहे परेशान

जांच की आड़ में फुटकर मेडिकल संचालक हो रहे परेशान

झोलाछाप डॉक्टरों पर क्यों नहीं कार्रवाई?

कटनी – प्रशासन द्वारा इन दिनों मेडिकल स्टोर्स संचालकों पर लगातार जांच की कार्रवाई की जा रही है। दवा दुकानों पर तरह-तरह के निर्देश दिए जा रहे हैं — जिनमें यह भी शामिल है कि केवल रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट ही रजिस्टर्ड डॉक्टरों के प्रिस्क्रिप्शन पर दवाइयां बेचें। पालन न करने पर लाइसेंस रद्द करने और दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी जा रही है।

लेकिन सवाल यह उठता है कि जब गांव-गांव में बिना डिग्री, बिना ड्रग लाइसेंस के झोलाछाप डॉक्टर खुलेआम इलाज और दवा विक्रय कर रहे हैं, तो उन पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं होती? न जांच, न जवाबदेही। ग्रामीण इलाकों में यही झोलाछाप डॉक्टर मरीजों का शोषण कर रहे हैं — और यह सब शासन-प्रशासन की जानकारी में होने के बावजूद चलता रहता है।

किराना दुकानों पर भी बिक रही दवाइयां
यह भी हैरानी की बात है कि कई किराना और जनरल स्टोर्स पर भी बिना बिल और बिना लाइसेंस के दवाइयां खुलेआम बेची जा रही हैं। लेकिन इस पर प्रशासन की निगाह नहीं जाती। वहीं दूसरी ओर, लाइसेंसधारी मेडिकल संचालकों को बार-बार जांच और कागजी कार्रवाई के नाम पर परेशान किया जा रहा है।

ग्रामीण इलाकों में डॉक्टरों का अभाव
ज्यादातर शासकीय अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी रहती है। जो डॉक्टर पदस्थ हैं, वे अक्सर ड्यूटी से अनुपस्थित रहते हैं या महज औपचारिक उपस्थिति दिखाकर चले जाते हैं। ऐसे में ग्रामीण जनता मजबूरी में झोलाछाप डॉक्टरों की शरण में जाती है — जो बिना किसी योग्यता के इलाज करते हैं।

प्रशासन जवाब देने से बच रहा
सवाल यह भी उठता है कि जब ग्रामीण क्षेत्रों में रजिस्टर्ड डॉक्टर ही नहीं हैं, तो वहां मेडिकल स्टोर्स को जारी लाइसेंस का औचित्य क्या है? और जनता को वैध इलाज कैसे मिलेगा?
इस दिशा में न स्वास्थ्य विभाग कुछ स्पष्ट बता रहा है, न जिला प्रशासन कोई ठोस कदम उठाने को तैयार है। ऐसा प्रतीत होता है कि जांच और नियम पालन की कार्रवाई केवल फुटकर दवा विक्रेताओं तक सीमित है, जबकि असल समस्या — ग्रामीण चिकित्सा अव्यवस्था — को नजरअंदाज किया जा रहा है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 5 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 5 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 6 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 6 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 6 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 7 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

जांच की आड़ में फुटकर मेडिकल संचालक हो रहे परेशान | Khabar Digital | Khabar Digital