रीवा/ अरविन्द तिवारी/रीवा की अमहिया पुलिस ने अस्पताल परिसरों से मोटरसाइकिल चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 2 लाख 90 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस के मुताबिक संजय गांधी अस्पताल और सुपर स्पेशलिटी अस्पताल परिसर से मोटरसाइकिल चोरी की शिकायतें सामने आई थीं।
जांच के दौरान पुलिस ने 19 वर्षीय गया प्रसाद केवट निवासी काकलपुर, सतना और 19 वर्षीय दीपक केवट निवासी बड़ी गोरगी, रीवा को पकड़ा। पूछताछ के बाद आरोपियों के कब्जे से चार मोटरसाइकिलें बरामद की गईं, जिसमें अपाचे, पल्सर और दो स्प्लेंडर शामिल हैं।
2 आरोपी गिरफ्तार कर कोर्ट में किया गया पेश
अमहिया थाना प्रभारी मनोज गौतम के अनुसार बरामद वाहनों की कुल कीमत करीब 2 लाख 90 हजार रुपये है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। अमहिया पुलिस की कार्रवाई के बाद अस्पताल परिसरों में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की उम्मीद है। पुलिस अब बरामद वाहनों से जुड़े अन्य मामलों और आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।









