Rewa News : कलेक्टर प्रतिभा पाल के सख्त निर्देश.. विभागों की सुधारे ग्रेडिंग

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

Rewa News : कलेक्टर प्रतिभा पाल के सख्त निर्देश.. विभागों की सुधारे ग्रेडिंग

रीवा/अरविन्द तिवारी/खबर डिजिटल/ रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल ने कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में आयोजित बैठक में सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों तथा टीएल पत्रों के निराकरण की समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी सीएम हेल्पलाइन में लंबित आवेदन पत्रों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण करके विभाग की ग्रेडिंग सुधारें। सीएम हेल्पलाइन में 50 दिन से अधिक समय से लंबित प्रकरणों के निराकरण पर विशेष ध्यान दें। लेबल एक और दो में कोई भी प्रकरण अनअटेंडेड न रहे।

कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश
कलेक्टर प्रतिभा पाल ने साफ निर्देश दिए हैं कि बिना किसी कार्रवाई के आवेदन लेबल एक से दो पर गया तो संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का कार्य लगभग पूरा हो गया है। सभी एसडीएम और तहसीलदार सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण पर विशेष ध्यान दें। कलेक्टर ने कहा कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी प्रसूति सहायता योजना के लंबित प्रकरणों में भुगतान कराने के साथ संतुष्टिपूर्वक निराकरण कराएं। अस्पताल में उपचार से जुड़ी शिकायतों का भी तत्काल निराकरण कराएं। कार्यपालन यंत्री पीएचई हैण्डपंप सुधार की सभी शिकायतें तीन दिवस में निराकृत कराएं। समाधान ऑनलाइन के एजेण्डा बिन्दुओं में लंबित सीएम हेल्पलाइन प्रकरण विशेष प्रयास करके निराकृत करें। जिला महाप्रबंधक सहकारी बैंक धान उपार्जन में भुगतान से संबंधित आवेदनों पर विशेष ध्यान दें।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/alirajpur-administration-bans-illegal-medical-practice-section-163-order-issued/

लापरवाह शिक्षकों का वेतन रोके - कलेक्टर
बैठक में कलेक्टर ने कहा कि जिला शिक्षा अधिकारी ई अटेंडेंस से उपस्थिति दर्ज न करने वाले शिक्षकों के वेतन रोकने की कार्रवाई करें। संकुल प्राचार्य के माध्यम से ई अटेंडेंस का पालन न करने वाले शिक्षकों की सूची तैयार कराएं। बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही बरतने पर कार्यपालन यंत्री जल संसाधन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत रायपुर कर्चुलियान तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गंगेव को नोटिस देने के निर्देश दिए।

निगमायुक्त ने भी किया निर्देशित
बैठक में आयुक्त नगर निगम डॉ. सौरभ सोनवणे ने कहा कि 25 दिसम्बर को अटल पार्क में बड़ा कार्यक्रम प्रस्तावित है। कार्यपालन यंत्री पीआईयू तथा हाउसिंग बोर्ड पार्क के आसपास चल रहे अधूरे कार्य पूरे कराकर परिसर की साफ-सफाई कराएं। सभी बहुमंजिला भवन वाले कार्यालय और अस्पताल में अग्निशमन के उचित प्रबंध करके नगर निगम से फायर एनओसी अनिवार्य रूप से प्राप्त कर लें। निर्माण कार्य कराने वाले विभाग इस बात का विशेष ध्यान रखें कि अस्पताल तथा अन्य भवन में शीघ्र आग पकड़ने वाली सामग्री का उपयोग न्यूनतम हो। बैठक में डिप्टी कलेक्टर आरके सिन्हा, डिप्टी कलेक्टर जीपी अग्रवाल एसडीएम त्योंथर पी०एस० त्रिपाठी, मनगवां संजय जैन, जवा पीयूष भट्ट तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/chhindwara-chinese-manjha-injury-case-illegal-sale-markets-police-action/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 3 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 4 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 4 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 5 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 5 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 5 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

Rewa News : कलेक्टर प्रतिभा पाल के सख्त निर्देश.. विभागों की सुधारे ग्रेडिंग | Khabar Digital | Khabar Digital