कांग्रेस का चुनाव आयोग पर बड़ा हमला,13.30 करोड़ वोट काटने का आरोप… जगताप बोले- लोकतंत्र से खिलवाड़!

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

कांग्रेस का चुनाव आयोग पर बड़ा हमला,13.30 करोड़ वोट काटने का आरोप… जगताप बोले- लोकतंत्र से खिलवाड़!

रीवा/अरविन्द तिवारी/खबर डिजिटल/ रीवा में कांग्रेस ने चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए वोट चोरी और मतदाता सूची में गड़बड़ी के गंभीर आरोप लगाए हैं। महाराष्ट्र विधान परिषद सदस्य और कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षक अशोक अर्जुनराव जगताप ने दावा किया कि देशभर में 13 करोड़ 30 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम काटे गए। उन्होंने इसे लोकतंत्र और संविधान पर हमला बताया। हालांकि, ये आंकड़े और आरोप कांग्रेस नेता के दावे हैं।

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान
कांग्रेस के देशव्यापी ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत आयोजित पत्रकार वार्ता में जगताप ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि अकेले महाराष्ट्र में 2 करोड़ 26 लाख मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए। लोकसभा और विधानसभा चुनावों के नतीजों में आए अंतर का हवाला देते हुए उन्होंने कथित वोट चोरी की जांच कराने की मांग की।

ये भी पढ़ें: रीवा न्यूक्लियर प्लांट का विरोध तेज… उमंग सिंघार ने विमला कोल के परिवार को दी एक लाख की सहायता

चुनाव आयोग के जवाब का इंतजार
कांग्रेस नेता अशोक अर्जुनराव जगताप ने कहा कि मतदाता सूची में पारदर्शिता और निष्पक्ष चुनाव लोकतंत्र की बुनियादी शर्तें हैं। अब सवाल यह है कि मतदाता सूची से नाम हटाने के इन दावों के समर्थन में क्या प्रमाण हैं और चुनाव आयोग इन आरोपों पर क्या जवाब देता है।

ये भी पढ़ें: रीवा के शत्रुघ्न सिंह बघेल को दिल्ली में मिला राष्ट्रीय सम्मान… ‘अशोका अवार्ड 2026’ से हुए सम्मानित

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी